scriptगणतंत्र दिवस आज: लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम श्रम मंत्री सिसौदिया फहराएंगे तिरंगा | republic day celebration 2020 at madhya pradesh Guna | Patrika News

गणतंत्र दिवस आज: लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम श्रम मंत्री सिसौदिया फहराएंगे तिरंगा

locationगुनाPublished: Jan 26, 2020 10:03:10 am

गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों को रोशनी से सजाया…

गणतंत्र दिवस आज: लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम श्रम मंत्री सिसौदिया फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस आज: लाल परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम श्रम मंत्री सिसौदिया फहराएंगे तिरंगा

गुना। गणतंत्र दिवस रविवार को जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन प्रदेश के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया करेंगे। सिसौदिया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बीते रोज परेड की रिहर्सल का निरीक्षण कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार और पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने किया था।
लाल परेड ग्राउन्ड पर होने वाले गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
9 बजे मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया यहां आएंगे और ध्वजारोहण करेंगे। 9.05 बजे मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। 9.10 बजे संदेश का वाचन करेंगे। 9.20 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर होगा।
9.40 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। 10.20 बजे विभिन्न स्कूलों व संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 10.45 बजे झांकियों का प्रदर्शन और 11.20 बजे पुरस्कार वितरण मु य अतिथि द्वारा किया जाएगा।
उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुना जिले की शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय कार्यालयों, अद्र्वशासकीय कार्यालयों, राजनैतिक पार्टी के कार्यालयों पर भी झंडा वंदन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों को रोशनी से सजाया गया है।
तिरंगे साफा आए बाजार में: उधर गुना शहर में तिरंगे के साथ सोफा, तिरंगा बैण्ड, और तौलिए आदि बाजार में बिकते हुए नजर आए। इनको खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। वहीं बाजार में तिरंगा कई जगह बिकता हुआ दिखाई दिया।
इधर, आरएसएस प्रमुख भागवत एक और दो को गुना में
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मध्य भारत प्रांत का महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का तीन दिवसीय शिविर गुना में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक लगेगा।
इस शिविर में विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत एक फरवरी को यहां आएंगे वे दो फरवरी को समापन करने के बाद रवाना होंगे। गुना शहर से सांई बाबा मंदिर के नजदीक स्थित छतरपुरिया स्टेट को इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 31 जनवरी से शुरू होने वाले इस 3 दिनी कार्यक्रम में आरएसएस के कई पदाधिकारी आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो