scriptRepublic day celebration 2020: गुना में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | Republic day Live celebration of 2020 from madhya pradesh Guna | Patrika News

Republic day celebration 2020: गुना में उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

locationगुनाPublished: Jan 26, 2020 12:33:13 pm

– मंत्री सिसौदिया ने फहराया झंडा

Republic day Live celebration 2020

Republic day Live celebration 2020

गुना। जिले में 71वां गणतंत्र दिवस आज उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह गुना शहर के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई।
परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी शुरू हो गए।

शुरू में मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा परेड का निरीक्षण किया किया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया।
हर्ष फायर तथा मार्च पास्ट किया हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी प्रदर्शन हुए। शासकीय विभागों द्वारा अपने कार्यक्रमों व योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गई।

उत्कृष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ओर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी साथ थे।

ट्रेंडिंग वीडियो