scriptनगर पालिका चुनाव में यहां बजा सिंधिया का डंका | Patrika News

नगर पालिका चुनाव में यहां बजा सिंधिया का डंका

locationगुनाPublished: Jun 18, 2022 06:55:46 pm

– भाजपा में सिंधिया समर्थकों का बोलबाला, कांग्रेस ने सभी वार्डों के घोषित किए प्रत्याशी
– गुना नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस के 37 और भाजपा के 27 प्रत्याशी घोषित
 

scindia-nagar_nigam_power.png

गुना। मध्यप्रदेश की गुना नगर पालिका परिषद के पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भाजपा और कांग्रेस ने कर दी है। इसमें भाजपा ने दस वार्डों को होल्ड कर 27 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में बाजी मार ली है। उसने 37 वार्डों के प्रत्याशियों समेत नगर परिषद आरोन, कुंभराज, चांचौड़ा-बीनागंज में पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

गुना नगर पालिका परिषद के लिए घोषित किए गए 27 नामों में से 12 नाम सिंधिया समर्थकों के हैं। सिंधिया सर्मथक प्रत्याशियों की बहुतायत संख्या को लेकर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं में बेहद नाराजगी छाई हुई है। सेन समाज समेत कई समाज के लोग अपने आपको उपेक्षित मानकर भाजपा के विरुद्ध सड़कों पर आ गए हैं। खास बात ये है कि पत्रिका ने दो जून को संभावित प्रत्याशियों के रूप में जिन दावेदारों के नाम प्रकाशित किए थे, उनमें से ही कांग्रेस और भाजपा ने 80 फीसदी नामों पर अपनी मुहर लगाई है।

नाम फाइनल के बाद उलटफेर: बीते रोज जिला कोर कमेटी में जिन नामों को काफी जद्दोजहद के बाद फाइनल किए थे, उनमें से वार्ड 17 से श्यामा ध्रुव किरार का नाम जो सांसद डॉ. केपी यादव की पसंद बताया जा रहा था, उस नाम को फायनल करने के बाद अंत समय में हटाया और उसकी जगह कीर्ति प्रदीप सरवैया का नाम फाइनल किया।

वार्ड 4 से सिंधिया समर्थक वंदना मांडरे का नाम सूची में फाइनल किया, जब वंदना मांडरे ने चुनाव न लड़ने की बात कही, और नाम को लेकर की गई मनमानी से उच्च स्तर के नेताओं को बताया तो अंत समय में वंदना मांडरे का नाम पसंद के वार्ड-29 से घोषित किया। वार्ड 21 से सुलोचना पारदी का नाम जो फाइनल था, उसकी जगह डाल सिंह पारदी का नाम घोषित सूची में शामिल किया।

ऐसे ही जिला कोर कमेटी की बैठक में भाजपा जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव की पत्नी का नाम फाइनल किया था। शुक्रवार को उस नाम को घोषित होने से पहले रोका, उस वार्ड को भी होल्ड कर दिया है। ऐसे ही वार्ड 18 से कैलाश धाकड़, वार्ड 30 से गौड़ का नाम प्रत्याशी के लिए फायनल किया था, उन दोनों के नाम की घोषणा न कर उन दोनों वार्डों को होल्ड कर दिया।

वार्ड 2 में मंत्री समेत कई की प्रतिष्ठा दांव पर : गुना नगर पालिका का वार्ड 2 ऐसा है, जहां पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का आवास होने से उनकी प्रतिष्ठा तो दावं पर लगी है, इसके साथ ही उन नेताओं की भी, जिनके कहने पर बीते डेढ़ वर्ष में यहां की भाजपा प्रत्याशी सविता गुप्ता के पति अरविन्द गुप्ता लाखों रुपए पार्टी और अपने पसंदीदा नेताओं की सेवादारी पर खर्च कर चुके हैं।

हालांकि उनके पसंदीदा नेताओं ने भी गुप्ता की सलाह पर अपने ही यानि सिंधिया समर्थकों के टिकिट काट दिए, जिनका नाम अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से चल रहा था। यहां से धर्मेन्द्र सिकरवार भी दावेदार थे, सिंधिया समर्थक कोर कमेटी के सदस्य छोड़कर कोर कमेटी के तीन सदस्य उनके नाम पर अड़े रहे और टिकट देने की बात कहते रहे।

यह बात अलग है कि अरविन्द गुप्ता एक बार पूर्व में पार्षद रह चुके हैं एक चुनाव वे हार गए थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विक्रम तोमर की मां को चुनाव मैदान में उतारा है, जिससे यहां का मुकाबला काफी रोचक और संघर्षपूर्ण होगा।

ऐसे घोषित हुए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी-

वार्ड : आरक्षण: भाजपा प्रत्याशी: कांग्रेस प्रत्याशी
01 :सामान्य महिला:प्रसन्ना शिशुपाल यादव (सिंधिया समर्थक):कलिया बाई यादव
02 :सामान्य महिला:सविता अरविन्द गुप्ता (सिंधिया समर्थक):दुर्गा भगवत सिंह तोमर
03 :ओबीसी महिला:होल्ड :गायत्री आनंद सरपूनिया
04 :सामान्य :होल्ड :रश्मि रजनीश शर्मा
05 :सामान्य महिला:अनीता महेन्द्र कुशवाह :अफरोज इकरार बल्ला बेगम
06 :सामान्य :होल्ड :अकरम कुरैशी
07 :सामान्य :प्रेम कुशवाह (मूल कार्यकर्ता) :
मुकेश कुशवाह
08 :सामान्य :फूलबाई रामबलि ओझा (सिंधिया समर्थक):संदीप शर्मा
09 :सामान्य महिला :कुलजीत कौर सलूजा

(इनके पति ने चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।) :

बनवारी लाल ओझा
10 :सामान्य:डॉ. कल्याण लोधा (मूल कार्यकर्ता):अविनाश राठौर
11 :सामान्य:बृजेश राठौर (सिंधिया समर्थक):खालिद बंटी
12 :सामान्य महिला:होल्ड :रेखा व्हीके जैन
13 :ओबीसी महिला:होल्ड:ललिता गट्टूलाल रजक
14 :ओबीसी:धर्म सोनी (सिंधिया समर्थक):हर्ष मेर
15 :ओबीसी महिला:संध्या अशोक सोनी:कौशल्या गिरिराज सोनी
16 :सामान्य :दिनेश शर्मा चुक्की
(सिंधिया समर्थक):

दीपेश पाटनी
17 :ओबीसी महिला:कीर्ति प्रदीप सरवैया

(मूल कार्यकर्ता):

लक्ष्मी घनश्याम चौरसिया
18 :ओबीसी:होल्ड:गजराज धाकड़
19 :सामान्य महिला:होल्ड:विमलेश राजू बना
20 :एससी महिला:राजेश केन की पत्नी (मूल कार्यकर्ता):रेखा ज्ञानीराम जाटव
21 :एससी:डाल सिंह पारदी

(विधायक गोपीलाल जाटव समर्थक):
रामवीर जाटव
22 :सामान्य :मधु राधेश्याम पारीख

(मूल कार्यकर्ता):

विष्णु प्रसाद शर्मा
23 :एससी :सुनील मालवीय

(सिंधिया समर्थक):

गौतम अहिरवार
24 :एससी महिला:अलका कोरी

(दिनेश की पत्नी):

सुशीला बाई अहिरवार
25 :ओबीसी महिला:होल्ड :भगवती साहू
26 :सामान्य :सुनीता रविन्द्र रघुवंशी
(सिंधिया समर्थक):

आशीष जैन छोटू
27 :सामान्य:नीरु बृजेश शर्मा (मूल कार्यकर्ता):शेखर वशिष्ठ
28 :सामान्य महिला:होल्ड:तरन्नुम रईस खान
29 :सामान्य महिला:वंदना मांडरे (सिंधिया समर्थक):लता धीरज कुशवाह
30 :एसटी :होल्ड :लक्ष्मी बाई भील
31 :ओबीसी महिला:रानी राजू यादव (मूल कार्यकर्ता):राममूर्ति कुशवाह
32 :ओबीसी:मनीष ओझा शर्मा
(मूल कार्यकर्ता):

गीताबाई प्रेमनारायण
33 :सामान्य महिला:नीरजा शिवपाल परमार

(सिंधिया समर्थक):

सुनीता बसंत शर्मा
34 :एससी:पप्पू खटीक

(सिंधिया समर्थक) :

सचिन सुरेश धूरिया
35 :ओबीसी :राकेश यादव

(सिंधिया समर्थक):

तरुण सेन
36 :ओबीसी :दिनेश ओझा

(मूल भाजपा कार्यकर्ता):

हलीम गांजी
37 :अजा महिला :राजकुमारी लक्ष्मण जाटव
(मूल भाजपा कार्यकर्ता):

मनोरमा जाटव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो