scriptमहिलाओं की लगाई अलग लाइन, फिर भी धक्का-मुक्की और दोपहर बाद खाद खत्म | Separate line of women, still push-and-finish after noon | Patrika News

महिलाओं की लगाई अलग लाइन, फिर भी धक्का-मुक्की और दोपहर बाद खाद खत्म

locationगुनाPublished: Dec 12, 2019 04:49:45 pm

Submitted by:

Mohar Singh Lodhi

एनएफएल विजयपुर में यूरिया प्लांट होने के बाद भी खाद की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

महिलाओं की लगाई अलग लाइन, फिर भी धक्का-मुक्की और दोपहर बाद खाद खत्म

महिलाओं की लगाई अलग लाइन, फिर भी धक्का-मुक्की और दोपहर बाद खाद खत्म

गुना. जिले में यूरिया खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नानाखेड़ी मंडी परिसर स्थित गोदाम पर बुधवार को सुबह से किसानों की कतार लगी रही। महिलाओं के लिए अलग से लाइन लगाना पड़ी। खाद लेने के लिए किसानों में धक्का-मुक्की होती रही। दोपहर बाद खाद खत्म हो गया। इसके बाद सिकानों को निराश होकर लौटना पड़ा। एनएफएल विजयपुर में यूरिया प्लांट होने के बाद भी खाद की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बुधवार को दोपहर तक चंबल यूरिया बांटा गया, लेकिन वह भी खत्म हो गया। कई किसान पर्ची लेकर इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन शाम तक गोदाम पर खाद नहीं पहुंचा। काफी इंतजार करने के बाद शाम को आधा सैकड़ा से अधिक किसान निराश होकर लौट गए।


38 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य
यूरिया की मांग बढऩे से वितरण का लक्ष्य 38 हजार मीट्रिक टन कर दिया था। 22.5 हजार टन यूरिया बांट दिया है। लेकिन सभी किसानों को खाद नहीं मिल पाया है। जिले में करीब तीन लाख किसान हैं और 28 केंद्रों से खाद बांटा जा रहा है। फिर भी खाद नहीं मिल पा रहा। गुना के लिए गुरुवार को रैक लग सकती है। दोपहर बाद खाद का वितरण हो सकता है।

अशोकनगर से भी पहुंचे किसान
गुना में खाद लेने के लिए अशोकनगर से भी किसान आ रहे हैं। गुना और अशोकनगर दो जिलों का दबाव बढ़ गया है। लेकिन कृषि विभाग खाद की व्यवस्था नहीं करा पाया है। विभाग ने पहले से खाद का इंतजाम नहीं कराया। एक साथ मांग बढऩे से आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो