scriptसांख्यिकी विभाग का पोर्टल बंद | Statistical Department's portal closed | Patrika News

सांख्यिकी विभाग का पोर्टल बंद

locationगुनाPublished: Feb 11, 2019 08:12:17 pm

Submitted by:

brajesh tiwari

नपाधिकारियों का कहना है कि बीते कई दिनों से सांख्यकी विभाग का पोर्टल बंद है जिसके कारण 4 दिनों से 100 जन्म प्रमाण पत्र तथा 25 मृत्यु प्रमाण पत्र पेंडिंग हैं। हमने कलेक्ट्रेट की जिला सांख्यिकी विभाग में बात की थी तो बताया गया था पोर्टल पर कुछ काम चल रहा है इसलिए ऊपर से ही बंद है।

patrika

जिला सांख्यिकी विभाग में बात की थी तो बताया गया था पोर्टल पर कुछ काम चल रहा है इसलिए ऊपर से ही बंद है।

गुना. आमजन की सुविधा व शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने धीरे धीरे सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। जिसका एक ओर जहां उपभोक्ताओं को लाभ तो मिलने लगा है लेकिन आए दिन यह व्यवस्था परेशानी का सबब भी बन रही है। ताजा उदाहरण जिला सांख्यिकी विभाग के पोर्टल का है। विभाग की साइट बीते कई दिनों से बंद है। जिसके कारण जिले भर के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। लोग जिला अस्पताल से लेकर नगर पालिका में आए दिन चक्कर लगा रहे हैं। लोगोंं का कहना है कि उन्हें अधिकारी यदि ठीक ठीक जानकारी दे दें तो उन्हें काफी दूर से बार बार न आना पड़े।
4 दिन में 100 जन्म प्रमाण पत्र व 25 मृत्यु प्रमाण पत्र
शासन के नियमानुसार जिन लोगों का जन्म व मृत्यु घर पर ही होती है उनका जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका के माध्यम से बनता है। नपाधिकारियों का कहना है कि बीते कई दिनों से सांख्यकी विभाग का पोर्टल बंद है जिसके कारण 4 दिनों से 100 जन्म प्रमाण पत्र तथा 25 मृत्यु प्रमाण पत्र पेंडिंग हैं। हमने कलेक्ट्रेट की जिला सांख्यिकी विभाग में बात की थी तो बताया गया था पोर्टल पर कुछ काम चल रहा है इसलिए ऊपर से ही बंद है। एक दो दिन में चालू होने की बात कही थी लेकिन अभी तक चालू नहीं हुई है। हर दिन कोई न कोई जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आता है। यदि हम प्रमाण पत्र बनाने उनके दस्तावेज ले लेते हैं और उसे अगले दिन प्रमाण पत्र नहीं मिल पाता है तो वह कार्यालय में बहस करता है। जिससे समय भी व्यर्थ जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र लेने 70 किमी दूर से आ रहे लोग
शासन के नियमानुसार जिस महिला की डिलेवरी जिला अस्पताल में हुई है उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से ही मिलेगा। लेकिन इन दिनों सांख्यिकी विभाग का पोर्टल तकनीकी कारणों से बंद होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनपा रहे हैं और न ही पोर्टल के चालू होने की सही जानकारी दी जा रही है। जिसके कारण लोग 70 किमी दूर स्थित गांव से जिला मुख्यालय आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

तकनीकी खराब की वजह से बंद
हां यह बात सही है कि अभी सांख्यिकी विभाग का पोर्टल ऊपर से ही बंद है। कुछ तकनीकी खराबी के चलते अभी काम चल रहा है। सिससे अभी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी आ रही है। हमारी ऊपर बात हुई है उम्मीद है एक दो दिन में पोर्टल चालू हो जाएगा। तब तक थोड़ी समस्या होगी।
केए मीना, प्रभारी जिला सांख्यिकी विभाग गुना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो