scriptभाजपा नेताओं का दस सिर वाला पुतला पुलिस के साथ झीनाछपटी में कई टुकड़ों में टूटा | The ten-headed effigy of BJP leaders was broken into several pieces in | Patrika News

भाजपा नेताओं का दस सिर वाला पुतला पुलिस के साथ झीनाछपटी में कई टुकड़ों में टूटा

locationगुनाPublished: Oct 17, 2021 12:49:39 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

लखीमपुर घटना के खिलाफ किसान मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा नेताओं का दस सिर वाला पुतला पुलिस के साथ झीनाछपटी में कई टुकड़ों में टूटा

भाजपा नेताओं का दस सिर वाला पुतला पुलिस के साथ झीनाछपटी में कई टुकड़ों में टूटा

गुना। अखिल भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर मोर्चा द्वारा भाजपा नेताओं का दस सिर वाला पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच खींचतान में दस सिर वाला पुतला कई हिस्सों में बिखर गया। इस दौरान नेताओं ने एक हिस्से में आग लगाई तो पुलिस दूसरे हिस्से को लेकर भागती दिखी। वहीं नेताओं ने दूसरे हिस्से में आग लगाने की कोशिश की तो पुलिस पहले हिस्से की आग बुझाती दिखी। पुलिस और नेताओं के बीच हुई गुत्थमगुत्था के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मुंहवाद भी हुआ।
इस दौरान लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी के पिता केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में हनुमान चौराहे पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उप्र सीएम, हरियाणा सीएम, केन्द्रीय कृषि मंत्री दस सिरों वाले रावण के पुतले का दहन किया जाना था। इसके पूर्व किसान नेताओं ने नपा गेट के सामने पहले विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया। तत्पश्चात नेतागण हनुमान चौराहे पर आ गए। इसी दौरान मोटर सायकिल पर एक युवक दस सिरों वाले पुतले को लेकर पहुंचा। जैसे ही मोटर सायकिल मौके पर पहुंची। पहले से अलर्ट पुलिस ने पुतला छुडऩा चाहिए। फिर क्या था नेता और पुलिस के बीच हुई जमकर गुत्थमगुत्था से पुतला कई टुकड़ों में बंट गया। कुछ टुकड़ों में नेताओं ने आग लगा दी तो कुछ को पुलिस लेकर भागती दिखी।
पुतला दहन के पूर्व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर आयोजित सभा को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के डॉ विष्णु शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कल्यान सिंह लोधी, फूलसिंह साहू तथा मनीष श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। इस मौके पर कैलाश नारायण भार्गव, महेश सैनी, ज्ञानेश मेर, कल्याण सिंह लोधी, सुरेन्द्र सैनी, जहूर खान, सोनू साहू, देवेन्द्र कुशवाह, रामेश्वर धाकड़, विष्णु झा, पप्पू अहिरवार, कन्हैया लाल कुशवाह, हीरालाल, ब्रजेश किरार, नन्द किशोर लोधा आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो