पुलिस ने बताया कि मृतक नीरज लोधा और युवती सरोज लोधा के बीच प्रेम प्रसंग बताया जाता है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं हुए। इसके बाद निराश प्रेमी जोड़े ने हिलगना गांव के दो किमी दूर जंगल में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले दोनों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। मरने से पहले दोनों ने आत्महत्या की वजह का वीडियो भी बनाया, जिसमें वे कह रहे हैं कि शादी के लिए घरवाले राजी नहीं हैं। इसलिए जान दे रहे हैं। ३० सेकंड का ये वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, इस संबंध में मृतकों के परिजनों से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

हम मर्जी से दे रहे हैं जान… दोनों ने मरने से ठीक पहले एक वीडिया बनाया है। इसमें लड़की दिखाई दे रही है। लड़के की भी आवाज आ रही है। सर्दी का समय होने से वीडियो में युवती कांपती नजर आ रही है। उन्होंने कहा-हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। इसमें कोई का दोष नहीं है। हमारे घरवालों ने हमारी शादी नहीं की। अब हम कहां जाएं। इसलिए मर रहे हैं। मरने में कोई का दोष नहीं। न घरवालों का और न बाहरवालों का। उधर, दोपहर में दोनों के शवों का पीएम करने के बाद एक ही स्थान पर अलग-अलग चिता पर अंतिम संस्कार किया। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।