scriptपिछले साल के मुकाबले इस बार 21 हजार 301 किसानों ने ज्यादा कराया पंजीयन | This time 21 thousand 301 farmers registered more than last year | Patrika News

पिछले साल के मुकाबले इस बार 21 हजार 301 किसानों ने ज्यादा कराया पंजीयन

locationगुनाPublished: Feb 26, 2021 10:09:23 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

इस साल लक्ष्य से ज्यादा बोवनी भी हुई और पंजीयन भीबीते वर्ष कुल 26 हजार 153 किसानों ने ही कराया था पंजीयन

पिछले साल के मुकाबले इस बार 21 हजार 301 किसानों ने ज्यादा कराया पंजीयन

पिछले साल के मुकाबले इस बार 21 हजार 301 किसानों ने ज्यादा कराया पंजीयन

गुना. समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने इस बार 47 हजार 454 किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि पिछले साल महज 26 हजार 153 किसानों ने ही पंजीयन कराने में रुचि ली थी। यही नहीं इस बार किसानों ने लक्ष्य से कहीं ज्यादा गेहूं व सरसों की बोवनी की है। करीब एक माह तक चले पंजीयन कार्य के दौरान यदि सर्वर व अन्य तकनीकी समस्याएं सामने नहीं आती तो पंजीयन का यह आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक रबी विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी के लिए पंजीयन कार्य 20 जनवरी से शुरू हो गया था। जो 25 फरवरी तक चला। पंजीयन के लिए जिले की आठ तहसीलों में कुल 53 पंजीयन केंद्र बनाए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा पंजीयन आरोन में 10066 किसानों ने कराया। जबकि सबसे कम गुना नगर में मात्र 270 किसानों ने ही पंजीयन में रुचि दिखाई। गेहूं का सबसे ज्यादा पंजीयन भी आरोन में हुआ तथा सबसे कम गुना नगर में। चना के पंजीयन में सबसे आगे आरोन तथा सरसों में बमोरी रहा।

इसलिए दिखाई पंजीयन में रुचि
इस बार औसत से कम बारिश होने के कारण पिछले साल की तुलना में खेती की स्थिति बिल्कुल बदल चुकी थी। ऐसे में फसल का रकबा घटना स्वभाविक था। लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए कृषि विभाग ने गेहूं, चना व सरसों की बोवनी के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उससे ज्यादा बोवनी सामने आई है। यही नहीं किसानों ने पंजीयन में खासी रुचि दिखाई और पिछले साल की तुलना में 21 हजार 301 किसानों ने ज्यादा पंजीयन कराया। इसकी एक वजह मंडी से ज्यादा समर्थन मूल्य पर रेट मिलना बताया जा रहा है।

तहसील पंजीयन रकबा गेहूं चना सरसों
आरोन 10066 30551.90 9084 4811 283
बमोरी 8276 25647.13 5987 4171 1644
गुना 8246 26440.71 7369 3954 731
मधुसूदनगढ़ 6452 15467.44 5848 2409 455
राघौगढ़ 5863 15101.95 5169 2222 921
चांचौड़ा 4674 12326.93 3729 2743 887
कुंभराज 3607 10426.81 2422 2538 1266
गुना नगर 270 785.66 245 64 46
कुल 47454 136748.53 39853 22912 6233
———————–
जिले में बोई गई फसल का कुल लक्ष्य और पूर्ति
गेहंू का लक्ष्य 170.000
पूर्ति : 186.000
चना का लक्ष्य : 99.000
पूर्ति : 90.284
सरसों का लक्ष्य : 26.595
पूर्ति : 31.603
(नोट : रकबा हजार हेक्टेयर में)
—————–
पिछले और इस साल का समर्थन मूल्य
उपज पिछले साल इस साल अंतर
गेहूं 1925 1975 50
चना 4875 5100 225
सरसों 4025 4650 625
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो