scriptजगह-जगह स्वागत, आज होंगे गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम | Today, many programs will Gurudwara | Patrika News

जगह-जगह स्वागत, आज होंगे गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम

locationगुनाPublished: Nov 13, 2016 11:34:00 pm

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

 सिखों के  पहले गुरु गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

guna

guna

गुना. सिखों के पहले गुरु गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए,शोभायात्रा में पंच प्यारे नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे थे,जबकि फूलों से सजे वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब शुसोभित थे।इस दौरान कीर्तन जत्थे कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर गुरुद्वारे को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।

शाम को गुरुद्वारे से शहर कीर्तन शुरु हुआ जो जयस्तंभ चौराहा,एबी रोड हाट रोड,सदर बाजार, लक्ष्मीगंज होते हुएगरुद्वारे पहुंचा। जिन स्थानों से शहर कीर्तन गुजरा लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कीर्तन में चल रहे लोगों को जल शर्बत आदि की व्यवस्था की गई थी। गुरुनानक जंयती के उपलक्ष्य में पिछले चाचार पांच दिन से पंज प्यारे द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सोमवार को गुरुनानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में सुबह कीर्तन दरबार लगेगा,जो दोपहर तक चलेगा। इसके बाद सामुहिक लंगर का आयोजन किया जाएगा। शाम को गुरुनानक जंयती के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर रागी जत्थे द्वारा कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।

समोशरण पर चढ़ाए जाएंगे अघ्र्य, समापन आज
गुना. आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन सोमवार को विश्वशांति की भावना से पूर्णाहूति एवं हवन शांति के साथ होगा। इस मौके पर प्रात: 6.30 से भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक शांतिधारा उपरांत पूजन एवं विधान आरंभ होगा। विधान के समापन अवसर पर भगवान के सभी 24 समाशरणों पर 1024श्रीफल अध्र्य के रूप में चढ़ाए जाएंगे। इसके पूर्व रविवार को आयोजित विधान में 512 श्रीफ ल भगवान को अर्पित किए गए।

 आर्यिका मां पूर्णमति माताजी के सानिध्य में प्रताप छात्रावास प्रागंण में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के दौरान प्रतिदिन सुबह से धार्मिक क्रियाएं हो रही हैं। प्रतिष्ठाचार्य अनिल भैया एवं संगीतकार राजेश जैन तथा बहन सलोनी जैन द्वारा संगीतमय पूजन एवं विधान कराया जा रहा है। शाम को प्रतिदिन राजसी ठाठ के साथ इंद्र भगवान की आरती अपने निज निवास से लेकर आते हैं। जैन समाज के मंत्री अनिल जैन अंकल ने बताया कि सोमकार को सुबह अभिषेक शांतिधारा पूजन एवं विधान के उपरांत दोपहर 12 बजे से हवनशांति होगी। तत्पश्चात शोभायात्रा प्रताप छात्रावास से होकर हाट रोडए नीचला बाजार अस्पताल चौराहा नईसड़क होते हुए बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो