scriptचातुर्मास में शहर को मिलेगा मुनिश्री पदम सागर एवं विस्वाक्ष सागर महाराज का सानिध्य | Today there will be Chaturmas Kalash installation program | Patrika News

चातुर्मास में शहर को मिलेगा मुनिश्री पदम सागर एवं विस्वाक्ष सागर महाराज का सानिध्य

locationगुनाPublished: Jul 25, 2021 12:50:21 am

Submitted by:

Narendra Kushwah

आज होगा चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम

गुना। जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री पदम सागर महाराज एवं विस्वाक्ष सागर महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना समारोह रविवार को आयोजित होगा। जैन समाज अध्यक्ष संजीव जैन एवं मंत्री कमलेश जैन ने बताया कि अमृत वर्षायोग कलश स्थापना का कार्यक्रम श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी स्थित महावीर भवन में ब्रह्मचारी मनोज लल्लन भैयाजी के निर्देशन में प्रात 8.30 बजे से आरंभ होगा। कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उधर कुंभराज कस्बे में मुनिश्री प्रसाद सागर, उत्तम सागर, शैल सागर एवं पुराण सागर महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम 26 जुलाई को होगा। वहीं रविवार को ही पड़ोसी जिले विदिशा के सिरोंज में मुनिश्री अभय सागर महाराज का ससंघ चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे से स्थानीय नसियांजी में होगा।
जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं : मुनिश्री
शनिवार को दिगंबर जैन समाज गुना द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व मुनिसंघ के सानिध्य में पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की संगीतमय पूजन किया। इसके उपरांत मुनिश्री पदम सागर महाराज ने गुरु का महत्व बताते हुए जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के समय का दृष्टान्त सुनाया। मुनिश्री ने बताया किस तरह समोशरण में गौतम गणधर द्वारा अपने गुरु के सामने मान भंग हुआ और आत्म कल्याण के पथ पर अपने को आगे चलके मुक्ति प्राप्त की। मुनिश्री ने कहा कि गुरु के उपकार को कभी भी भूलना नहीं चाहिए। गुरु बिना जीवन शून्य होता है। जैन समाज उपाध्यक्ष अनिल बडकुल ने बताया कि दिगंबर जैन समाज इन दिनों में अपने दिगंबर गुरुओं के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र मंडल विधान का आयोजन कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो