scriptभाजपा शासन में असुरक्षित हैं व्यापारी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने भाजपा सांसद डॉ केपी यादव से कही मन की बात | Traders insecure under BJP rule, Grain Merchant Association spoke to B | Patrika News

भाजपा शासन में असुरक्षित हैं व्यापारी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने भाजपा सांसद डॉ केपी यादव से कही मन की बात

locationगुनाPublished: Sep 27, 2021 01:07:38 am

Submitted by:

Narendra Kushwah

ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में व्यापारियों ने खुद को बताया असुरक्षितभाजपा सांसद केपी यादव से लगाई मदद की गुहारव्यापारियों ने मंच से ही सांसद को सुनाई खरी-खरी

भाजपा शासन में असुरक्षित हैं व्यापारी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने भाजपा सांसद डॉ केपी यादव से कही मन की बात

भाजपा शासन में असुरक्षित हैं व्यापारी, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने भाजपा सांसद डॉ केपी यादव से कही मन की बात

गुना. भाजपा शासन में व्यापारी असुरक्षित हैं। यह मन की बात रविवार को गुना में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने भाजपा सांसदइ डॉ केपी यादव के समक्ष कही। यही नहीं उन्होंने सांसद से मदद की गुहार भी लगाई है। इस मौके पर सांसद केपी यादव एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में व्यापारियों ने अपना दुखड़ा सुनाया।
ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के संरक्षक ओमप्रकाश बंसल ने मंच से बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में व्यापारी असुरक्षित हैं और खुलकर व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। बेवजह के नियम और कानूनों में बंधकर व्यापार करना मुश्किल हो गया है। पुरानी गल्ला मंडी में सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े किए गए।
व्यापारियों ने बताया कि जनसहयोग से 45 लाख रुपए एकत्रित करने के बाद सोलर लाइट लगवाई थी लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाई। मंडी में अंधेरे के चलते आए दिन व्यापारियों से लूटपाट की घटनाएं होती हैं। समस्या को दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद केपी यादव से कइयों बार निवेदन किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने मंच से ही भाजपा सांसद को खरी खरी सुना दी।
मंच पर मौजूद सांसद केपी यादव ने सहजता के साथ हाथ जोड़कर व्यापारियों की शिकायत को स्वीकारते हुए कहा कि वरिष्ठ व्यापारी पिता तुल्य हैं और वे उनके बेटे के समान हैं। डांट भी सकते हैं और कान पकड़कर काम भी करवा सकते हैं। सांसद ने व्यापारियों की समस्या दूर करने का संकल्प भी लिया। हालांकि कार्यक्रम के समापन पर व्यापारियों ने सांसद से माफी भी मांगी और कहा कि यदि उन्हें ठेस पहुंची हो तो वे माफी चाहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो