scriptVillagers of more than half a hundred villages are upset due to the ar | राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान | Patrika News

राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान

locationगुनाPublished: Aug 14, 2023 10:30:25 pm

Submitted by:

Narendra Kushwah

फतेहगढ़ में दो दिन, म्याना में एक दिन राजस्व अधिकारियों को बैठकर सुननी हैं ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान
राजस्व अधिकारियों की मनमानी से आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के ग्रामीण परेशान
गुना. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्या का निराकरण करवाने गांव से ज्यादा दूर न जाना पड़े। इसे लेकर पूर्व के कई कलेक्टर फतेहगढ़ और म्याना में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगा चुके हैं। लेकिन इस आदेश का नियमित रूप से अमल नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आधा सैकड़ा से अधिक गांव के ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या बमोरी तहसील पर भी नहीं निपट पा रही हैं। क्योंकि यहां भी राजस्व अधिकारी नहीं बैठते। इसी तरह म्याना क्षेत्र के ग्रामीणों को भी गुना आना पड़ रहा है। यह समस्या बीते चार साल से बनी हुई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.