scriptहाथ-पैर जोडऩे से स्वाभिमान कमजोर होता है, इसके बजाये कानूनी मापदंड समझें | Workshop on a landowner and land rights awareness | Patrika News

हाथ-पैर जोडऩे से स्वाभिमान कमजोर होता है, इसके बजाये कानूनी मापदंड समझें

locationगुनाPublished: Jan 07, 2016 06:48:00 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

गुना/राघौगढ़।  प्रगति मानव सेवा संस्थान में भू अधिकारों के प्रति भू स्वामी की सजकता पर आधारित कार्यशाला में न्यायाधीश, वकीलों और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भू स्वामियों को जागरूक कर कानूनी अधिकारों की समझाइश दी। पूर्व सांसद ने नई तकनीकी के माध्यम से सीमांकन प्रक्रिया अपनाने की मांग रखी और कहा, हाथ-पैर जोडऩे से […]


गुना/राघौगढ़। प्रगति मानव सेवा संस्थान में भू अधिकारों के प्रति भू स्वामी की सजकता पर आधारित कार्यशाला में न्यायाधीश, वकीलों और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने भू स्वामियों को जागरूक कर कानूनी अधिकारों की समझाइश दी। पूर्व सांसद ने नई तकनीकी के माध्यम से सीमांकन प्रक्रिया अपनाने की मांग रखी और कहा, हाथ-पैर जोडऩे से स्वाभीमान कमजोर होता है।

कानूनी मापदंड समझने की जरूरत

बुधवार को जनजागृति मंच, विधिक साक्ष़्ारता शिविर के संयुक्त तत्वावधान में उपस्थित अतिथियों ने लोगों से कानूनी मापदंड समझने की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान राजगढ़ के पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि प्रभावशाली तथा डंडे की ताकत पर शासकीय भूमी पर अतिक्रमण होता है। नामांतरण, सीमांकन बंटवारों के प्रक्ररण में क्यों धांधली होती है। उन्होंने कहा कि हमें कोन सी सावधानियां बरतनी चाहिए, जिससे हमारे हित प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूबे हैं, उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इसलिए किसान पूरी तरह परेशान हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें अपना अधिकार समझना होगा।

नहीं मिल पाता न्याय

कार्यशाला में न्यायाधीश पीएस कैमेथिया ने कहा कि ऐसे कार्यशालाओं की जरूरत है। तभी हम समाज में जागरूकता पैदा कर पाएंगे। उन्होंने भू अधिकारों से संबंधित कई कानूनी मापदंडों को समझाते हुए कहा कि जो लोग कानूनी अधिकारों को नहीं समझते हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल पाता है और वह न्यायालीन कार्रवाई में उलझ कर रह जाते हैं। आम लोगों को कानूनी ज्ञान होना जरूरी है तभी लोगों को न्याय मिल पाता है। न्यायाधीश रविंद्र गुप्ता ने भी भू स्वामियों की सजगता पर जोर देते हुए कहा कि क्रय-विक्रय में सावधानियां बरतनी चाहिए।

इस दौरान एसडीएम दिनेश शुक्ला ने कहा कि भू स्वामी और लोगों में जागरूकता नहीं होने के कारण समस्याएं पैदा होती हं।ै अगर इसी तरह कार्यशाला आयोजित होती रहे तो लोगों को कानून की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक अशोक कुमार भार्गव, महेश कुमार बोहरे, अजय कुमार भार्गव, बृजकिशोर शर्मा, तेजनारायण पाराशर, नारायण प्रसाद रत्नेल, देवेंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार चौधरी, राममोहन चौकसे आदि अधिवक्ताओं ने कानून और भूस्वामियों के अधिकारो के प्रति जानकारी दी। संचालन एससी पाटनी ने किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो के बीच पठान कोट के आतंकी हमले मे शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संध्या श्रीवास्तव, पूर्व नपा अध्यक्ष नरेंद्र, लाहोटी, पुरूषोत्तम शर्मा, नपा सीएसओ बृजेश गुप्ता, रामप्रसाद शिवहरे सहित अनेक लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो