scriptदो महिलाएं Coronavirus infected, 190 लोग क्वारंटीन किए, चार गांव सील | Tablighi jamaat Women Coronavirus infected in Fatehgarh Sahib Punjab | Patrika News

दो महिलाएं Coronavirus infected, 190 लोग क्वारंटीन किए, चार गांव सील

locationगुरदासपुरPublished: Apr 07, 2020 01:03:25 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

– इनका संबंध दिल्ली से लौटे तब्लीगी जमात के समूह से
– सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी, कई परिवारों के संपर्क में
– सिखों के पवित्र तीर्थस्थल फतेहगढ़ साहिब में मची खलबली

Coronavirus

Coronavirus

फतेहगढ़ साहिब। कोरोनावायरस coronavirus को लेकर सिखों के पवित्र तीर्थस्थल फतेहगढ़ साहिब Fatehgarh Sahib के राजपुरा से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली Delhi के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात Tablighi jamaat में हिस्सा लेकर सानीपुर गांव लौटा 11 लोगों के एक समूह की दो महिलाएं कोरोनावायरस से संक्रमित Coronavirus infected मिली हैं। दोनों महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष के आसपास है। जैसे ही इन लोगों की सूचना स्वास्थ्य विभाग Health department को मिली तो खमाणों के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड Isolation ward में भर्ती कर इनकी जांच की गई। सरकार से मिले आदेश के बाद रात को ही दोनों महिलाओं को ज्ञान सागर अस्पताल राजपुरा में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही जिले के चार गांवों को सील कर दिया गया है।
सभी लोग औरंगाबाद के

सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि सभी लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद से हैं। इनमें जिले का कोई निवासी नहीं है। कोरोना पीड़ित मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है और सैंपल भी लिए जा रहे हैं। सारे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि गांव सानीपुर में पीड़ित महिलाओं के संपर्क में आए 35 लोगों को खोजकर एकांतवास में किया गया है। इनमें 3 के नमूने लिए गए हैं। संघोल में 64 लोगों को एकांतवास तथा नौ के सैंपल लिए गए हैं। गांव मनैली में 46 लोगों को एकांतवास कर पांच लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। गांव सानीपुर के 9 परिवारों को 20 अप्रैल तक एकांतवास में रखा गया है।
अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी

बरनाला में कोरोना वायरस से पीड़ित महिला की अचानक हालत बिगड़ जाने पर सोमवार को राजिंदरा अस्पताल (पटियाला) रेफर कर दिया। उसे सिविल अस्पताल के डॉक्टर मनप्रीत सिंह सिद्धू की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम पटियाला ले गई। सीनियर मेडिकल ऑफीसर (एसएमओ) डॉक्टर ज्योति कौशल ने बताया कि महिला को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस कारण उसे तुरंत राजिंदरा अस्पताल संदर्भित करना पड़ा। महिला के साथ दो डॉक्टर, एक सहायक व अन्य स्टाफ है।
रोपड़ में दो केस

रोपड़ में कोरोना वायरस के दो और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि बीते दिन मोरिंडा के गांव चतामली निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों और उसके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए थे। डीसी सोनाली गिरी ने बताया कि इस व्यक्ति की पत्नी (54) और बेटे (16) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि इन्हें बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो