script262 पूर्व विधायकों को 23 करोड़ और जेल में बंद पूर्व सीएम को 2.22 लाख रु पेंशन | 23 Crore To 262 Former MLAs And 2.22 Lakh Pension To Former CM Jailed | Patrika News

262 पूर्व विधायकों को 23 करोड़ और जेल में बंद पूर्व सीएम को 2.22 लाख रु पेंशन

locationगुडगाँवPublished: Oct 31, 2019 01:16:57 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

हरियाणा के 262 पूर्व विधायकों को मिल रही पेंशन में गत 5 वर्षों में 200 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। 5 साल पहले मिलने वाले पेंशन के 20 हजार रुपए बढ़कर 51 हजार हो चुके हैं। जेल में बंद पूर्व सीएम चौटाला को 2.22 लाख रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है।

गुरुग्राम. हरियाणा के 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की गई है। जहां 5 वर्ष पहले इनकी न्यूनतम मासिक पेंशन 20, 250/- रूपए प्रति माह थी। वहीं अब यह बढ़कर 51,750/- रूपए हो चुकी है। कुल 161 पूर्व विधायकों को 51, 750 रूपए, जबकि 39 को 90,543/- रूपए प्रति माह पेंशन मिल रही है।


यह जानकारी दी आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने। सरकार से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि एक ओर जहां आम नागरिकों से सिलेंडर की सब्सिडी ना लेने की सरकार अपील कर रही है, वहीं ये पूर्व विधायक इतनी भारी भरकम पेंशन ले रहे हैं। यहां तक कि रोडवेज की बसों के लिए पैसे की कमी का बहाना बताकर रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है।

 

जेल में बंद पूर्व सीएम को 2.22 लाख रुपए

पुलिस और तस्करों में जबरदस्त मुठभेड़, एक की मौत, सिपाही घायल

जेल में बंद पूर्व सीएम ओपी चौटाला को हर माह 2.22 लाख रूपए पेंशन बतौर पूर्व विधायक दी जा रही है। जेल बंद अजय चौटाला को 51, 750/- रूपए पेंशन मिल रही है। पूर्व सीएम भजनलाल की विधवा जसमा देवी को स्वयं पूर्व विधायक होने के नाते 51, 750 रूपए तथा पूर्व सीएम की विधवा होने के नाते 99, 619 रूपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। धनी उद्योगपतियों की सूची में शामिल व जिन्दल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल को प्रतिमाह 90, 563/- रूपए पेंशन मिल रही है। जबकि वह 642 अरब रूपए (8.8 अरब डॉलर) सम्पति की मालिक भी हैं।

 

अजय यादव को सर्वाधिक 2.38 लाख रुपए पेंशन

अमृतसर में अंकुरित हो गया था सत्याग्रह आन्दोलन

सर्वाधिक मासिक पेंशन 2.38 लाख रूपए रेवाड़ी के पूर्व विधायक कै. अजय सिंह यादव ले रहे हैं। पेंशन धारकों में पूर्व विधायक चन्द्रावती 2,22,525/-, प्रो. सम्पत सिंह 2,14, 763/-, ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475/-, शमशेर सिंह सुरजेवाला 1,75,950/-, अशोक अरोड़ा 1,60,425/-, हरमोहिन्द्र सिंह 1,60,425/-, चन्द्रमोहन बिश्नोई 1,52,663/-, धर्मवीर गाबा 1,52, 663/-, खुर्शीद अहमद 1,52,663/-, फूलचंद मुलाना 1,68,188/-, मांगेराम गुप्ता 1,68,188/-, शकुंतला भगवाडिय़ा 1,68,188/-, बलबीरपाल शाह 2,07,000/-, सतबीर कादियान 1,29,375/-, स्वामी अग्रिवेश 51,750/-, शारदा रानी 1,37,138/-, देवीदास सोनीपत 1,21,613/-, दिल्लू राम कैथल 1,13,850/-, कमला वर्मा 1,13,850/-, कंवल सिंह हिसार 1,21,613/-, निर्मल सिंह अंबाला 1,52,663/-, मोहम्मद इलीयास 1,37,138/- रूपए प्रति माह शामिल हैं। कुल 262 पूर्व विधायकों को पेंशन दी जा रही है।

 

पूर्व सीएम हुड्डा की माता को 23,288 रुपए

चुनावी दौर में पराली के धुएं से मुंह छिपा रहे नेता

पारिवारिक पेंशन योजना के तहत दिवंगत 129 पूर्व विधायकों की पत्नियों पर कुल 3.15 करोड़ रूपए वार्षिक खर्च किया जा रहा है। पांच वर्षों में इस पारिवारिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत वृद्धि की गई है। पूर्व सीएम भजनलाल की विधवा जसमा देवी 99,619/-, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा की माता हरदेवी विधवा रणवीर हुड्डा 23,288/-, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की माता शारदा रानी विधवा प. चिरंजीलाल 34,931/-, प्रभात शोभा पंडित विधवा प्रभात शेर सिंह 51,750, पूर्व सीमए बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी विधवा सुरेन्द्र सिंह 12,937/- मासिक पेंशन ले रही है।

 

आरटीआई से हुआ खुलासा

मानवाधिकार के खिलाफ बोलकर छा गई हरियाणा की बेटी

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने गत 8 अक्टूबर को पूर्व विधायकों की पेंशन की राशि जानने के लिए हरियाणा विधानसभा में आरटीआई लगाई थी, इस संबंध में विधानसभा सचिवालय के राज्य जन सूचना अधिकारी एवं सीनियर लॉ ऑफिसर शोभित शर्मा ने 30 अक्टूबर को पत्र से सूचनाएं भेजी, जिससे खुलासा हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो