scriptसेब से भी महंगा हुआ प्याज, यही रफ्तार रही तो जल्द @100 के पार | Apple Became Onion: if it remains the same, it will soon cross 100 | Patrika News

सेब से भी महंगा हुआ प्याज, यही रफ्तार रही तो जल्द @100 के पार

locationगुडगाँवPublished: Sep 24, 2019 07:55:04 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

प्याज के भाव ( Onion Rate ) ने दाल के बजाए आम आदमी ( Common Men ) की जेब में तड़का लगा दिया है। हाल यह है कि बाजार में प्याज का भाव सेब से अधिक हो गया है।

सेब से भी महंगा हुआ प्याज, यही रफ्तार रही तो जल्द @100 के पार

सेब से भी महंगा हुआ प्याज, यही रफ्तार रही तो जल्द @100 के पार

गुरुग्राम. हर सब्जी में तड़का ( Tadka ) लगाकर जायका बढ़ाने वाला प्याज एक बार फिर महंगे दामों के कारण आंखों में पानी ला रहा है। प्याज की आसमान चढ़ती कीमतें न सिर्फ आम आदमी के लिए चुनौती बनती जा रही है, बल्कि हरियाणा में चुनावी बयार ( Political ) का बहाव भी प्रभावित कर सकती है। इसकी बढ़ती कीमतें सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनें, इससे पहले ही सरकार सतर्क ( Government Alert ) हो गई है। हरियाणा सरकार ( Haryana Government ) ने एक्शन मोड में आते हुए केन्द्र के समक्ष मुद्दा उठाया तो वहां से आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन मिला।

48 घंटे में मिल सकती है राहत

सीएम मनोहर लाल ( CM Manoharlal ) ने चंड़ीगढ़ में पत्रकारों को बताया कि प्याज की बढ़ी कीमतों ( Costly Onion ) से त्रस्त हरियाणा के लोगों को अगले एक-दो दिन में राहत मिल सकती है। केन्द्र सरकार ( Central Government ) से बात करने के बाद नैफेड ( Nafed ) ने आपूर्ति की हामी भर दी। नैफेड से आपूर्ति शुरू होने के बाद हरियाणावासियों को जल्द ही सस्ती दरों पर प्याज मिलना शुरू हो जाएगा।


हरियाणा में प्याज @80 रुपए

हरियाणा में प्याज की कीमतें 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी हैं। आम आदमी में इसे लेकर नाराजग़ी है। सीएम ने बताया कि उन्होंने नैफेड के अधिकारियों से फोन पर बात की है। नैफेड के अधिकारियों ने 24 से लेकर 27 रुपए प्रति किग्रा की दर से प्याज मुहैया करवाना स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि बुधवार तक सस्ता प्याज लेने पर फैसला हो जाएगा। इसके बाद वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी।


हरियाणा की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें …
पंजाब की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें …

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो