scriptमुंबई दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटे भरेगी कारें | Cars Will Soon Run On The Mumbai Delhi Expressway | Patrika News

मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटे भरेगी कारें

locationगुडगाँवPublished: Nov 27, 2019 08:08:23 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

वर्ष 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की अहम भूमिका होगी। इस सेक्टर को डीजल व पेट्रोल के विकल्प के रूप में सीएनजी व हाईड्रोजन जैसी तकनीक पर काम करना होगा।

गुरुग्राम. (गणेश चौहान) दिल्ली से मुंबई तक एक लाख करोड़ रूपए की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इस पर गाडिय़ां फर्राटे भरती नजर आएंगी। यह कहना है केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी का। वे इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के न्यूजेन समिट-2019 के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑटो मोबाईल क्षेत्र को भविष्य की जरूरत के अनुरूप निरंतर नई तकनीक व रिसर्च पर काम करना होगा। पर्यावरण प्रदूषण जैसी स्थिति से बचने के लिए भी नए विकल्प तैयार करने होंगे।

2030 तक भारत दुनिया की तीसरे बड़ी आर्थिक शक्ति

यह भी पढ़ें हरियाणा में आइपीएस एचपीएस की सम्पत्तियों की होगी जांच

गड़करी ने कहा कि देश आर्थिक रूप से मजबूती की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। इसमें ऑटोमोबाइल सेक्टर की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल के रूप में और भी विकल्प तैयार करने होंगे ताकि भविष्य की जरूरतों के अनुसार ईंधन की जरूरत को पूरा किया जा सके। डीजल व पेट्रोल के विकल्प के रूप में सीएनजी व हाईड्रोजन जैसी तकनीक पर काम करना होगा। ऑटोमोबाईल सेक्टर में बहुत अधिक कंपीटीशन है, लेकिन ऑटोमोबाइल में उत्पादन की दृष्टि से भारत काफी अच्छा कार्य कर रहा है।

जल यातायात पर भी होगा काम

यह भी पढ़ें चीनी मील को घाटे से उबारने के लिए करेंगे कवायद

सरकार का सबसे पहला प्रयास है कि वायु, जल, भूमि प्रदूषण पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। देश में नदियों की सफाई पर भी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। भारत में अब जल यातायात पर काम किया जाएगा, जोकि सड़क व रेलवे पर होने वाले खर्च तुलना में बहुत सस्ता होगा।


यह भी पढ़ें हरियाणा में अब भाजपा नहीं, संघ चलाएगी सरकार
यह भी पढ़ें दोनों नेताओं ने दिखाया कमाल, सियासत का बदल दिया रूख

यह भी पढ़ें 20 दिनों से ठप है गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एरिया, करोड़ों का हो चुका नुकसान
हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो