scriptकांग्रेस ने तीनों कृषि कानून बनाए जबकि भाजपा ने लागू किए: चौटाला | Congress Made All Three Agriculture Laws While BJP Implemented Them | Patrika News

कांग्रेस ने तीनों कृषि कानून बनाए जबकि भाजपा ने लागू किए: चौटाला

locationगुडगाँवPublished: Oct 15, 2021 08:27:12 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

कहा, दशहरा मनाने से महरूम रह गए किसान

कांग्रेस ने तीनों कृषि कानून बनाए जबकि भाजपा ने लागू किए: चौटाला

कांग्रेस ने तीनों कृषि कानून बनाए जबकि भाजपा ने लागू किए: चौटाला

सिरसा. इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। देश में कांग्रेस ने ही तीन कृषि कानून बनाए थे, मगर बहुमत न होने के कारण वह इसे पारित नहीं करवा सकी। जबकि भाजपा ने सतारूढ़ होने पर इन्हें लागू करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही सियासी दल किसान व मजदूर विरोधी हैं। वे ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के नाथूसरी चौपटा में सभा को संबोधित कर रहे थे।
चौटाला ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस इन कानूनों पर किसानों से वाहवाही लूटने के लिए इसका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ठीक विपरीत इनेलो पहले ही दिन से इन तीनों कृषि कानूनों के लागू किए जाने के विरोध में थी। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए सदैव किसानों के हित के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है।

 

दशहरा मनाने से महरूम रह गया किसान

चौटाला ने कहा कि दूसरी पार्टिया पूंजीपति लोगों के हाथों में खेलकर किसान, मजदूर, व्यापारी व छोटे दुकानदार को उजाडऩा चाहती हैं। कड़ाके की गर्मी व सर्दी में मेहनत कर पैदा की गई फसल को सरकार खरीदने से मना कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बाजरा होता है, लेकिन सरकार ने बाजरा खरीद से हाथ पीछे खींच लिए हैं। फसल ना बिकने से किसान जहां आर्थिक मंदी में फंस रहा है, वहीं दशहरा भी नहीं मना पाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो