scriptकांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ धरने किए स्थगित | Congress Postponed Protest Against BJP | Patrika News

कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ धरने किए स्थगित

locationगुडगाँवPublished: Nov 09, 2019 05:45:47 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू की जा चुकी है। अब तक कांग्रेस तीन जिलों में प्रदर्शन कर चुकी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 5 से 15 नवम्बर तक धरने प्रदर्शन किए जाने थे।

गुरुग्राम. सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवाद पर फैसला दिए जाने के चलते हरियाणा में धारा 144 करने के कारण कांग्रेस ने भाजपा के विरूद्ध दिए जा रहे जिला स्तरीय धरनों का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब अगला कार्यक्रम नए सिरे से जारी किया जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में यह रोष-प्रदर्शन 5 से 15 नवंबर तक किए जा रहे हैं। हरियाणा में 6 नवंबर तक विधानसभा सत्र चलने के कारण कांग्रेस कमेटी ने यह धरने 7 नवंबर से शुरू किए थे। पहले दिन पानीपत तथा फतेहाबाद में धरना दिया गया। उसी रात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई के निधन के कारण सिरसा व करनाल में रोष प्रकट करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके अलावा महेन्द्रगढ़-नारनौल में कांग्रेसियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया।
कृषि संकट, बेरोजगारी सहित कई मुद्दो पर घेराबंदी

इन धरनों के दौरान भाजपा सरकार को डूबती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेराजगारी, कृषि संकट, बैंकिंग घोटालों और व्यापार की तालाबंदी पर घेरा जा रहा है। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में फैसला दिए जाने के चलते शुक्रवार रात ही हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई। जिसका हवाला देते हुए कांग्रेस ने धरने-प्रदर्शनों का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न भागों में लगी धारा 144 के मद्देनजर हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में 7 से 14 नवंबर तक चला चलाए जा रहे आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की अगली तारीखों के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो