script

Kejriwal Government: दिल्ली में प्याज @24 रुपए किलो

locationगुडगाँवPublished: Sep 23, 2019 06:50:44 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

आंखों में आंसू ला देने वाले प्याज की आसमान चढ़ती कीमतों को सीएम अरविन्द केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) धरातल पर ले आएंगे। उनका दावा है अगले 10 दिन में दिल्ली में प्याज @24 किलो ( Onion ) होगा।

गुरुग्राम. दिल्ली के लोगों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आमजन को प्याज के आसमान छूते भाव से राहत दिलाई जाएगी। दिल्लीवासियों को महज 24 रुपए में प्रति किलो प्याज उपलब्ध ( Onion Available ) कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है और जल्द ही सस्ते प्याज की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि यह उनकी सरकार ( Kejriwal Government ) की आमजन को राहत पहुंचाने की पहल है। दिल्ली में राशन दुकान और वैन से प्याज की बिक्री की जाएगी।

34 से 80 रुपए तक भाव

इन दिनों बरसात की अधिकता और आपूर्ति की कमी के कारण देश में अधिकतर जगह प्याज की कीमतें आसमान छूने लगी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्याज का थोक भाव 57 रुपए प्रति किलो है, लेकिन लोगों को खुदरा में 80 रुपए किलो मिल रहा है। पड़ोस में ही हरियाणा के गुरुग्राम में 60 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से प्याज बेचे जा रहे हैं। इसी तरह जम्मू में 60 रुपए, मुम्बई में 56, कोलकाता में 48 और चेन्नई में 34 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव से प्याज बेचे जा रहे हैं।

बहुत तेजी से बढ़ेगी कीमतें

सब्जी मंडी के व्यापारियों के अनुसार प्याज की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ी है। यही हाल रहा तो दिवाली तक प्याज का भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकता है। देश के सभी हिस्सों में अधिक बरसात होने के कारण प्याज की फसल ( Onion Crop ) को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली में प्याज की सर्वाधिक आपूर्ति ( Onion Supply ) राजस्थान, मध्यप्रदेश और नासिक से होती है। हालांकि दक्षिण भारत से भी प्याज ( South Indian Onion ) आता है, लेकिन उसकी गुणवत्ता को कमजोर माना जाता है।

बरसात ने बिगाड़ा भाव

प्याज का भाव ( Onion Rate ) बढ़ाने में बरसात को कारण माना जा रहा है। जो बरसात दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, और मध्यप्रदेश में अब तक हो रही है, वह एक माह पूर्व थम जानी चाहिए थी। जहां भी बरसात की अधिकता रही है, वहां फसलें खराब हो गई। जहां प्याज का स्टॉक ( Onion Stock ) उपलब्ध था, वहां से आपूर्ति नहीं हो पाया। अब केजरीवाल सरकार प्याज आपूर्ति परिवहन ( Onion Transport ) के लिए टेंडर कर रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 8-10 दिन में दिल्लीवासियों के लिए प्याज के भाव उतर जाएंगे।


हरियाणा की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें…

ट्रेंडिंग वीडियो