scriptफेस मास्क नहीं पहना तो 500 रुपए का होगा जुर्माना, अब तक 1278 का हुआ चालान | Failure of 500 rupees will be done if you do not wear face mask | Patrika News

फेस मास्क नहीं पहना तो 500 रुपए का होगा जुर्माना, अब तक 1278 का हुआ चालान

locationगुडगाँवPublished: Jun 08, 2020 07:13:19 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

कोरोना एडवाइजरी का किया उल्लंघन तो सख्ती से निपटेगा स्थानीय प्रशासन

गुरुग्राम. कोरोना एडवाइजरी की पालना को लेकर हरियाणा सरकार सख्त रूख अपना चुकी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। गुरुग्राम के उपायुक्त अमित खत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फेस मास्क नहीं पहनने वाले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करें। प्रशासन द्वारा मास्क नहीं पहनने को गंभीरता से लेते हुए ये आदेश दिए गए हैं, क्योंकि कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है।

मिल रही थी शिकायतें

जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं कि लोग मास्क के उपयोग के प्रति गंभीर नहीं हैं और सार्वजनिक स्थलों पर कई लोग बिना मास्क के देखें जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मास्क प्रयोग के मामले में ढिलाई ना बरतें और कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो सरकार की हिदायतानुसार उसके खिलाफ कार्यवाही करें। बता दें कि राज्य सरकार के आदेश अनुसार मास्क का प्रयोग नहीं करने पर व्यक्ति का 500 रूपए का चालान हो सकता है। जिले में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन व फेस मास्क ना लगाने वालों के 1278 चालान किए गए हैं।

बढ़ जाता है खतरा

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढऩे से रोकने के लिए उपायों में से एक बड़ा और महत्वपूर्ण उपाय यह है कि हर व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के बहुत जल्दी वायरस के संपर्क में आने का खतरा रहता है। मुंह पर मास्क लगाए बिना बाहर घूमने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेशभर में चालान कर उनसे जुर्माना वसूलने के आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो