scriptनेशनल हाईवे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ है ग्रेट अचीवमेंट: विज | Fighter plane landing and take off on Highway Great Achievement: Viz | Patrika News

नेशनल हाईवे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ है ग्रेट अचीवमेंट: विज

locationगुडगाँवPublished: Sep 10, 2021 07:40:07 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और वायुसेना के जाबांज पायलट है बधाई के पात्र
युद्ध के समय इस प्रकार की लैंडिंग स्ट्रिप होगी मददगार साबित

नेशनल हाईवे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ है ग्रेट अचीवमेंट: विज

नेशनल हाईवे पर फाइटर प्लेन की लैंडिंग और टेक ऑफ है ग्रेट अचीवमेंट: विज

 

गुरुग्राम. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लड़ाकू विमानों को उतारना और उड़ाना देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘देश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लड़ाकू विमानों को उतारना और उड़ाना देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है उसके लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बधाई के पात्र है।

विज ने कहा कि इसका इस्तेमाल युद्ध के समय वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंडिंग के लिए भी कर सकेंगे। युद्ध के समय ज्यादातर दुश्मन वायुसेना के एयर बेस को तबाह कर देती है, ऐसे हालात में ये हवाई पट्टी विमानों के लिए कारगर साबित होती है।

 

राजस्थान के बाडमेर में किया था उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने हाल ही भारतीय वायुसेना के विमानों के लिए राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-925 पर गंधव भाकासर खंड पर एक इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन किया था। वायुसेना के विमान ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉक इमरजेंसी लैंडिंग भी की। वायुसेना का सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और सी-130जे सुपर हरक्युलिस विमान शामिल थे।

 

पाकिस्तान सीमा से महज 40 किमी दूर
पाकिस्तान बॉर्डर से ये एयरस्ट्रिप महज 40 किमी दूरी पर है, यह सिद्ध करता है कि भारत किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार है। तीन किलोमीटर लंबे इस स्ट्रेच को 19 महीने में तैयार किया गया है। यह गगरिया-बखासर और सट्टा-गंधव खंड के नव विकसित दो लेन के पक्के कंधे का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई 196.97 किलोमीटर है। भारतमाला परियोजना के तहत इस परियोजना की लागत 765.52 करोड़ होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो