scriptबीजेपी के पूर्व विधायक का इस्तीफा स्वीकार, प्रदेश अध्यक्ष ने खोली पोल | Former MLA Shyam Singh Rana Haryana resigns accepted by OP dhankhad | Patrika News

बीजेपी के पूर्व विधायक का इस्तीफा स्वीकार, प्रदेश अध्यक्ष ने खोली पोल

locationगुडगाँवPublished: Sep 30, 2020 08:10:59 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए लिखा- आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हावी रहीं। आपके लिए अभी यही एकमात्र रास्ता बचा था

shyam_singh_rana_1.jpg

BJP ex MLA Shyam Singh Rana

चंडीगढ। यमुनानगर के रादौर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्याम सिंह राणा ने बीजेपी छोड़ने का अपना हस्तलिखित इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भेजा है। यह इस्तीफा केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिया गया है। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। ओम प्रकाश धनखड़ ने इस्तीफा मंजूर करते हुए उनकी पोल भी खोल दी है।
whatsapp message
क्या कहा

ओम प्रकाश धनखड़ ने लिखा है- ‘पार्टी किसानों के मुद्दों के सदैव साथ है। मंडियों में एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद करवा रही है। आपको पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाकर, चुनाव लड़वाकर एवं संसदीय सचिव बनाकर बहुत मान सम्मान दिया। किन्तु आप चुनाव में कर्णदेव कम्बोज का साथ देने में असमर्थ रहे। आपकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हावी रहीं। आपके लिए अभी यही एकमात्र रास्ता बचा था। आपका इस्तीफा स्वीकार है’।
Resign
भाजपा नेता ने खुलकर किया विरोध

नए कृषि कानून के बाद से किसान इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामने करना पड़ता है, इस कानून के बाद से और अधिक दिक्कत बढ़ जाएंगी। कृषि कानून का विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के भी कई नेता विरोध कर रहे हैं। कुछ दबी जुबान से तो कुछ खुलकर सामने आ गए हैं। इन्हीं में श्याम सिंह राणा हैं।
पंजाब और हरियाणा में विरोध मुखर

कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दलकी नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद अकाली और बीजेपी का सालों पुराना रिश्ता भी टूट गया। पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर आंदोलन हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वयं अगुआई कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो