
photo social media
Khandsa Mandi Crime: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ गाड़ी खड़ी करने जैसी छोटी सी बात पर एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह खूनी झड़प खांडसा अनाज मंडी परिसर में रविवार सुबह हुई। आरोपी फ्रूट आढ़ती ने बहस बढ़ने के बाद अपने पड़ोसी फल व्यापारी के पेट और छाती पर नुकीले हथियार से कई वार किए। ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह पूरी घटना गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना इलाके की है। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अनाज मंडी में फल व्यापारी भारत भूषण रविवार सुबह अपनी दुकान के पास फलों से भरा एक ट्रक पार्क करवा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में अनार की आढ़त चलाने वाले व्यापारी जय भगवान ने आपत्ति जताई। जय भगवान का कहना था कि ट्रक का ड्राइविंग वाला हिस्सा उनकी दुकान की तरफ आ रहा है, इसलिए गाड़ी को थोड़ा साइड में करके खड़ा किया जाए। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।
आरोपी आढ़ती अचानक नुकीला हथियार निकालकर भारत भूषण पर हमला कर देता है।
देखते ही देखते दोनों व्यापारियों के बीच का झगड़ा इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद दूसरे लोग भी बीच-बचाव के लिए आ गए। गुस्से में आकर आरोपी जय भगवान अपनी दुकान के अंदर गया और वहां रखा एक नुकीला सुआ उठा लाया। उसने बिना कुछ सोचे-समझे भारत भूषण के पेट और छाती पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से भारत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को पीछे धकेला और घायल भारत भूषण को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना का एक 2 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फलों से लदे ट्रक के पास दोनों व्यापारियों के बीच पहले तीखी नोकझोंक होती है। फिर बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच जाती है। इसी बीच आरोपी आढ़ती अचानक नुकीला हथियार निकालकर भारत भूषण पर हमला कर देता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जय भगवान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस और फॉरेंसिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Published on:
24 May 2026 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
