scriptCoronavirus के कारण हरियाणा- दिल्ली सीमा सील, सैकड़ों वाहन फँसे | Haryana-Delhi border seal, hundreds of vehicles stranded due to Corona | Patrika News

Coronavirus के कारण हरियाणा- दिल्ली सीमा सील, सैकड़ों वाहन फँसे

locationगुडगाँवPublished: May 29, 2020 10:09:29 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण गृहमंत्री अनिल विज ने देर रात दिया था आदेश
हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर जिलों में प्रवेश करने की इजाजत नहीं

Haryana-Delhi border

Coronavirus के कारण हरियाणा- दिल्ली सीमा सील

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार एक बार फिर से दिल्ली-हरियाणा सीमा सील कर दी है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अचानक कोरोनावयास संक्रमण बढ़ने के कारण यह आदेश दिया गया है। उनका मानना है कि दिल्ली के निकट हरियाणा के जिलों में संक्रमण इसिलए बढ़ रहा है क्योंकि दिल्ली से बिना किसी रोकटोक के प्रवेश हो रहा है।
इन जिलों में प्रवेश की इजाजत नहीं

सीमाएं सील होने से दिल्ली वासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुबह से ही वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं। अब हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर जिलों में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। सीमा पर दिल्ली और हरियाणा प्रदेश की पुलिस तैनात है। लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। वे इसे अचानक आई आफत मान रहे हैं।
हरिराणा के जिलों में बढ़ा संक्रमण

इस बारे में गृहमंत्री ने गृह सचिव को पत्र लिखा, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली से लगते फरीदाबाद में 98, गुरुग्राम में 111, झज्जर में 6 और सोनीपत में 27 कोरोनावायरस संक्रमित मामलों में वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए जिस श्रेणी में उच्च न्यायालय ने अनुमति प्रदान की है तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिन्हें छूट दी है, उन्हें छोड़कर राज्य की सभी सीमाएं सील कर दी जाएं। गृहमंत्री का कहना है कि हरियाणा के हित को देखते हुए सीमाएं सील करने का आदेश दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो