scriptविधानसभा चुनाव: आप ने पत्रकार, किसान, महिला, पूर्व सैनिक पर जताया भरोसा | Haryana Elections: AAP Expresses Confidence In Journalist And Farmer | Patrika News

विधानसभा चुनाव: आप ने पत्रकार, किसान, महिला, पूर्व सैनिक पर जताया भरोसा

locationगुडगाँवPublished: Sep 22, 2019 06:14:09 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

Haryana Election: आप ( AAP ) ने चुनाव घोषणा के साथ 22 प्रत्याशियों की पहली सूची ( Frist List ) जारी की है। इसमें गुरुग्राम से रणवीर राठी तो फरीदाबाद से सुमनलता ताल ठोकेगी।

विधानसभा चुनाव: आप ने पत्रकार, किसान, महिला, पूर्व सैनिक पर जताया भरोसा

विधानसभा चुनाव: आप ने पत्रकार, किसान, महिला, पूर्व सैनिक पर जताया भरोसा

चंडीगढ़. हरियाणा में विधानसभा चुनाव ( Assembly Election ) की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, पत्रकारों ( Media Person ) समेत समाज के सभी वर्गों पर भरोसा जताया गया है।
आप के राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी सुशील गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष पं. नवीन जयहिन्द ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए काम करते हुए हर मोर्चे पर पार्टी की आवाज बुलंद की है, उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी ( Party Candidate ) बनाया है। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर चयन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

चुनाव में यह ठोकेंगे ताल

गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी, पंचकूला से योगेश्वर शर्मा,अम्बाला शहर से अंशुल कुमार अग्रवाल, लाडवा से गुरुदेव सिंह सुरा, असंध से अनूप संधू, जुलाना से राजकुमार पहल, फतेहाबाद से लक्ष्य गर्ग, उकलाना से मंजीत रंगा, नारनोंद से मंजीत लौरा, हांसी से मनोज राठी, बरवाला से अनूप सिंह चनौत, तोशाम से पवन हिंदुस्तानी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्तरी, बहादुरगढ़ से अनिता छिकारा, बेरी से अशवनी दुल्हेड़ा, महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा, होडल से करण डागर, पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, बडख़ल से धर्मवीर भड़ाना, बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी ओर फरीदाबाद से कुमारी सुमनलता वशिष्ठ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो