scriptसवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस हाईजैक | Haryana Roadways bus hijack in sirsa latest news | Patrika News
गुडगाँव

सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस हाईजैक

बदमाश सवारियों से भरी बस ले उड़े। बाद में रोडवेज कर्मचारियों ने पीछा करके बस को पकड़ लिया गया।

गुडगाँवAug 06, 2020 / 07:35 pm

Bhanu Pratap

Badmash

सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस हाईजैक

सिरसा। अपराध के लिए कुख्यात हो रहे हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर आ रही है। यहां बदमाश सवारियों से भरी बस ले उड़े। बाद में रोडवेज कर्मचारियों ने पीछा करके बस को पकड़ लिया गया। तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। सवारियों को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि उनका अपहरण किया जा रहा था।
आईटीआई के पास जाकर पकड़ा

वीरवार को सिरसा के बस बस अड्डा पर सवारियों से भरी बस खड़ी थी। मौका लगते ही तीन युवक बस लेकर फरार हो गए। बस चालक और परिचालक देखते ही रह गए। उन्हें जब बस भागती दिखाई दी तो होश उड़ गए। रोडवेज कर्मचारियों ने बस का पीछा शुरू कर दिया। बदमाश आगे और रोडवेज कर्मचारी पीछे। आखिरकार रानिया-बणी रूट पर आईटीआई के पास बस को ओवरटेक करके रोका गया। आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस आ गई।
इन्हें पकड़ा गया

पकड़े गए युवकों की पहचान प्रदीप पुत्र निहाल सिंह निवासी निहाल वास महेंद्रगढ़, लाजपत पुत्र मुंशी निवासी निहाल बास महेंद्रगढ़ और सुखवीर उर्फ सूखा पुत्र जग्गा सिंह निवासी बणी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बस ले जाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बस चलाने में देरी से क्षुब्ध युवक बस को खुद ही ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो