scriptहरियाणा में मनाएंगे अनोखा गणतंत्र दिवस, बनेगा देशभर में नजीर | HARYANA: Unique Republic Day Will Be Celebrated In Haryana | Patrika News

हरियाणा में मनाएंगे अनोखा गणतंत्र दिवस, बनेगा देशभर में नजीर

locationगुडगाँवPublished: Jan 25, 2020 07:13:03 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

14 हजार स्कूलों में ध्वजारोहण करेंगी बेटियां विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर लेंगे नकल रहित परीक्षा की शपथ

हरियाणा में मनाएंगे अनोखा गणतंत्र दिवस, बनेगा देशभर में नजीर

हरियाणा में मनाएंगे अनोखा गणतंत्र दिवस, बनेगा देशभर में नजीर

चंडीगढ़. हरियाणा में इस बार गणतंत्र दिवस का समारोह कई मायने में अनोखा रहेगा। यह पहला मौका होगा जब करीब एक लाख बच्चे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सूर्य नमस्कार के बाद नकल रहित परीक्षा की शपथ लेंगे।

बेटियों को समर्पित इन कार्यक्रमों में एक साल तक की लड़कियां विशेष मेहमान होंगी, जिनके लिए पहली कतार में बैठने की व्यवस्था की गई है। गणतंत्र दिवस पर हर जिले, ब्लॉक व गांवों के कुल 14 हजार 386 स्कूलों में सर्वाधिक पढ़ी-लिखी लड़कियां ध्वजारोहण करेंगी। खासकर 10वीं से पीएचडी तक किसी भी कक्षा में टॉप करने या फिर राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा।

लेक्चर और मॉक पॉर्लियामेंट के जरिए छात्रों को मूल कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। करीब एक लाख बच्चे सूर्य नमस्कार और योगासन कर बताएंगे कि विद्यार्थी जीवन और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए योग का महत्व है।

दूसरी तरफ पुलिस ने भी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे राज्य में पुलिस गश्त बढ़ाते हुए जवानों को रात की पेट्रोलिंग के दौरान विशेष सतर्क रहने को कहा गया है। व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और गेस्ट हाउस जैसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


यह यहां करेंगे ध्वजारोहण

जिला – मुख्य अतिथि

अंबाला – राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य
जींद – मुख्यमंत्री मनोहर लाल
कुरुक्षेत्र – विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता
रोहतक – विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा
करनाल – उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
पंचकूला – गृह मंत्री अनिल विज
सिरसा – शिक्षा मंत्री कंवर पाल
गुरुग्राम – परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा
फतेहाबाद – विद्युत मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
फरीदाबाद – कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल
भिवानी – सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल
रेवाड़ी – राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव
पानीपत – राज्य मंत्री कमलेश ढांडा
सोनीपत – राज्य मंत्री अनूप धानक
चरखी दादरी – राज्य मंत्री संदीप सिंह
झज्जर – रोहतक के मंडलायुक्त
नूंह – फरीदाबाद के मंडलायुक्त
कैथल – करनाल के मंडलायुक्त
नारनौल – उपायुक्त
पलवल – उपायुक्त
यमुनानगर – उपायुक्त
हिसार – उपायुक्त

ट्रेंडिंग वीडियो