scriptताबीज बनवालो,बेटा बन जाएगा फौजी! | How To Join Army: Youth Used Wrong Way To Join Indian Army | Patrika News

ताबीज बनवालो,बेटा बन जाएगा फौजी!

locationगुडगाँवPublished: Nov 12, 2019 06:30:27 pm

Submitted by:

satyendra porwal

… जाल में फंसे बुजुर्ग पिता की जान पर आया संकट…पढ़ेंगे तो कांप जाएंगे आप…।

ताबीज बनवालो,बेटा बन जाएगा फौजी!

ताबीज बनवालो,बेटा बन जाएगा फौजी!

बनाया बंधक, 15 लाख रुपए मांगी फिरौती। बेटे को फौजी बनाने हरियाणा के एक गांव में पहुंचा था पिता, बदमाशों के चंगुल में फंसा,जैसे-तैसे जान बचाकर पहुंचा थाने, पुलिस हुई सतर्क तो तीन बदमाशों को धरदबोचा, एक फरार।
(फिरोजपुर झिरका).
कई बार प्रयास के बाद भी एक पिता आर्मी में चयन ना होने से खुद फौजी ना बन सका। उसने अपने बेटे को फौजी बनने का सपना पाल लिया और इसी उठापटक में एक दिन मुलाकात ऐसे आदमी से हुई,जिसने उसे यह कहकर भ्रमित कर दिया कि ताबीज बनवालो, बेटा फौजी बन जाएगा। फिर क्या हुआ…पढि़ए…पूरी रिपोर्ट

यूं चला घटनाक्रम
महेंद्रगढ़ जिला के मुंडिया खेड़ा के 61 वर्षीय बुजुर्ग रामानंद ने फौज में शामिल होने के लिए कई बार फिजिकल परीक्षा दी, लेकिन आर्मी में चयन नहीं हुआ। फरदड़ी गांव के पूर्व सरपंच रफीक से रामानंद की जानकारी थी। रफीक ने कहा कि वह फिरोजपुर झिरका में नक्श-ताबीज बनवा देगा, उसके बाद बेटे का फौज मे चयन हो जाएगा। रामानंद रविवार को फिरोजपुर आ गया। रफीक ने उसे एक व्यक्ति से मिलाया जो साकरस में एक घर में ले गया। वहां चार बदमाश आए और मारपीट करने लगे। हालांकि घर के लोगों ने विरोध किया। बदमाशों ने रामानंद को बंधक बनाकर कनपटी पर देशी कट्टा तान दिया।
35 हजार लूटे
बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। जेब में रखे 35 हजार रुपए लूट लिए। छोडऩे की एवज में 15 लाख रुपए फिरौती मांगी। रामांनद की रिश्तेदारों से बात भी करवाई। रात्रि लगभग ढाई बजे रामानंद जैसे तैसे चंगुल से छूटा और फिरोजपुर झिरका थाना पहुंच थाना प्रभारी हरिसिंह को अवगत कराया।

तीन गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने अलग- अलग 3 टीमों का गठन किया। तीन बजे गुरुग्राम- अलवर नेशनल हाइवे स्थित बोड़ीकोठी चौक से तीन बदमाशों को गाड़ी सहित दबोच 35 हजार रुपए बरामद कर लिए। अवैध हथियारों के बल पर बुजुर्ग को बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी व 15 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने इस्लामुदीन निवासी लुहिंगा खुर्द, आजाद एवं शाराफत निवासी हसनपुर बिलोंड़ा एवं अलशेर निवासी साकरस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एक बदमाश साकरस फरार हो गया, बाकी तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से देशी कट्टा 315 बोर बरामद की है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरिसिंह ने बतासा कि फरार आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो