scriptमैं भी किसान का बेटा, कृषि कानून किसानों के हित में: राजनाथ | I Am Also A Farmer's Son, Agricultural Law Is In Interest Of Farmers | Patrika News
गुडगाँव

मैं भी किसान का बेटा, कृषि कानून किसानों के हित में: राजनाथ

राज्यस्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव: थपथपाई मनोहर सरकार की पीठ

गुडगाँवAug 19, 2021 / 10:04 pm

Devkumar Singodiya

मैं भी किसान का बेटा, कृषि कानून किसानों के हित में: राजनाथ

मैं भी किसान का बेटा, कृषि कानून किसानों के हित में: राजनाथ

चंडीगढ़. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हरियाणा का अन्नपूर्णा उत्सव केवल अन्न वितरण का नहीं बल्कि सरकार के समर्पण सहयोग और विश्वास का उत्सव है।
यह बात उन्होंने राज्यस्तरीय अन्नपूर्णा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने कोरोना काल में हरियाणा सरकार के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना का सामना सरकार ने बहुत मजबूती से किया। रोजगार के महासंकट के बीच हरियाणा सरकार ने मनरेगा के तहत 180 लाख मानव दिवसों का सृजन कर बेहतरीन काम किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या वैक्सीनेशन अभियान, हरियाणा सरकार ने प्रशंसनीय कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने 27 लाख परिवारों के लिए अन्न की व्यवस्था की। अन्य राज्यों के 17000 परिवारों को भी हरियाणा में राशन का वितरण किया गया। वहीं, बेहद कठिन समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना बहुत मददगार साबित हुई।

 

कृषि कानूनों को समझने का आग्रह

राजनाथ ने कृषि कानूनों को समझने का आग्रह करते हुए कहा कि मैंने ये कानून पढ़े हैं। कहीं भी ऐसा वाक्य नहीं है जो किसानों के हित में न हो। मैं भी किसान का बेटा हूं, मैंने भी खेती की है। मैं समझ सकता हूं कि किसानों की क्या-क्या समस्याएं हैं। पुरानी नीतियों के चलते ही कृषि घाटे का सौदा बनती जा रही थी। किसान जब फसल भेजता था तो पता चलता था कि उसका तो लागत मूल्य भी पूरा नहीं हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाए हैं। इन कानूनों में कोई शंका नजर आए तो सरकार समाधान के लिए बातचीत करने को हमेशा तैयार है। किसानों को विरोध का वातावरण बनाकर बरगलाने का प्रयास किया गया है लेकिन किसानों को धीरे-धीरे सच्चाई समझ आने लगी है।


हरियाणा की जमीन करिश्माई
राजनाथ ने कहा कि हरियाणा की जमीन करिश्माई है। किसान हो या जवान और पहलवान, यहां की धरती वीर पुत्रों को जन्म देने वाली है। यहां की धरती सोना उगलती है और ओलम्पिक से सोना लाने वाले खिलाड़ी भी पैदा करती है। वर्ष 2030 तक शून्य भुखमरी का लक्ष्य है जबकि जानकारी मिली है कि हरियाणा ने यह लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है।

 

लाभार्थियों से की सीधी बात

राजनाथ ने ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों से सीधे बात भी की। करनाल में गीता, गुरुग्राम में रामेश्वर और हिसार में सरोज से बात की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो