गुडगाँव

मन मोहेगा मोरनी: सैलानी उठाएंगे एडवेंचरर्स का लुत्फ

गुरुग्राम/ चंडीगढ़. हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर मोरनी की वादियों में सैलानी अब एडवेंचरर्स लुत्फ उठा सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मोरनी को टूरिज्म हब के बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पैराग्लाडिंग से लेकर जेट स्कूटर व नौकायान की शुरुआत की। वहीं फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरनी में पैराग्लाइडिंग क्लब का नामकरण मिल्खा सिंह किया जाएगा।

गुडगाँवJun 21, 2021 / 12:08 am

satyendra porwal

मन मोहेगा मोरनी: सैलानी उठाएंगे एडवेंचरर्स का लुत्फ

मुख्यमंत्री ने चलाई जेट स्कूटर, नौकायन व पैराग्लाइडिंग का किया अवलोकन
रविवार को मोरनी व टिक्करताल में साहसिक गतिविधियों की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने पंचकूला को सांस्कृतिक, मेडिकल, वन्य जीव एवं अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री ने पैराग्लाईडिंग, हॉट एयर बैलून, पैरासेलिंग, पावर मोटर, ई-हाईड्रोफॉयल, जेट स्कूटर, नौकायन आदि का अवलोकन किया और जेट स्कूटर स्वयं भी चलाई।
मिल्खा सिंह के नाम पर होगा पैराग्लाइडिंग क्लब
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैराग्लाइडिंग के लिए आसपास के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और इन गतिविधियों के संचालन के लिए क्लब का गठन किया जाएगा। इसका नाम फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाएगा। पंचकूला में पर्यटन सूचना केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही यात्री निवास की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। पंचकूला दर्शन के लिए पांच बसें लगाई जाएंगी। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया, विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पर्यटन मंत्री कंवर पाल, खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह व पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल मौजूद रहे।
कई परियोजनाओं का किया उ्दघाटन
चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पूर्व 20 जून को मोरनी हिल्स के पास टिक्करताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग गतिविधियों का निरीक्षण व ट्रायल किया। इसके बाद उन्होंने थापली में पंचकर्मा वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नक्षत्र वाटिका, राशि वन, सुगंध वाटिका की आधारशिला रखी और नेचर ट्रैक का उद्घाटन किया। बाद में मुख्यमंत्री थापली नेचर कैंप से थापली गांव तक छोटे से ट्रैक के लिए बच्चों के समूह को झंडी दिखाकर रवाना किया।

Home / Gurgaon / मन मोहेगा मोरनी: सैलानी उठाएंगे एडवेंचरर्स का लुत्फ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.