scriptबीकानेर जेल से पेरोल पर आया मेवात का कुख्यात अपराधी बांगलादेश सीमा से गिरफ्तार | Mewat's infamous criminal arrested from Bangladesh border | Patrika News

बीकानेर जेल से पेरोल पर आया मेवात का कुख्यात अपराधी बांगलादेश सीमा से गिरफ्तार

locationगुडगाँवPublished: Jul 13, 2018 05:35:48 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस अधीक्षक मेवात के अनुसार गिरफ्तार किया गया मुश्ताक एक घोषित अपराधी है और राजस्थान,हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस को गंभीर अपराधों के मामले में इसकी जरूरत है

arrested

arrested

(चंडीगढ): राजस्थान की बीकानेर जेल से पेरोल पर आने के बाद वापस नहीं लौटने वाले मेवात के कुख्यात अपराधी मुश्ताक को बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। मुश्ताक बांग्लादेश भाग जाने की फिराक में था।

 

पेरोल पर आया बाहर पर लौटा नहीं

गुरूग्राम के एक पुलिस जवान को गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तारी के बाद मुश्ताक बीकानेर जेल में था। जेल से पेरोल पर आने के बाद नहीं लौटने पर जब पुलिस मुश्ताक को गिरफ्तार करने गई तो उसने दो पुलिस जवानों को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद वह ज्यादा कुख्यात हो गया था। मेवात के पुन्हाना के बादली गांव निवासी मुश्ताक पर हरियाणा सरकार ने पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया था।

 

यूं आया पकड़ में

मेवात पुलिस के अनुसार मुश्ताक तक पहुंचने के लिए पहले उसके भाइयों को हिरासत में लिया,इसके बाद उसकी गैग के सदस्यों को पकडा फिर उसकी पत्नी को पकडा। उसने पत्नी को राजस्थान से ढाई लाख रूपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश सीमा के एक सुनसान रेलवे स्टेशन से मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मेवात के अनुसार मुश्ताक एक घोषित अपराधी है और राजस्थान,हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस को गंभीर अपराधों के मामले में इसकी जरूरत है। मेवात जिले के विभिन्न थानों के 21 मामलों में इसकी जरूरत है।


यूं जोकंता रहा पुलिस की आंख में धूल

पुन्हाना के थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टोली ने जब मुश्ताक की गिरफ्तारी के लिए बादली गांव में छापा डाला था तो उसने फायर कर दो हैड कांस्टेबल कृष्ण और चन्दरपाल को घायल कर दिया था। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ महाराष्ट्र भाग गया था। रास्ते में उसने एक महिला को खरीद कर शादी कर ली थी। इसके बाद उसने करीब एक दर्जन एटीएम लूट लिए। महाराष्ट्र पुलिस ने इससे 50 लाख रूपए बरामद किए थे लेकिन यह फिर भाग निकला। हरियाणा पुलिस ने जून में इसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन यह पत्नी के साथ भाग निकला। बाद में कुछ दिन पहले पत्नी घर वापस आई तो पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो