scriptओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 213 वाहनों का किया चालान | Police Screws On Overload Vehicles, 213 Vehicles Invoiced | Patrika News

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 213 वाहनों का किया चालान

locationगुडगाँवPublished: Apr 15, 2021 07:16:23 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

गुरुग्राम/फिरोजपुर झिरका. पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक ही दिन में 213 ओवरलोड़ डंपरों एवं हाइवा के चालान काट दिए हैं। नतीजतन डंपर एवं हाईवा चालक अब बॉड़ी लेवल तक ही खनिज सामग्री लेकर चल रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई से पूर्व चालकों और वाहन मालिकों की समझाइश की थी।

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 213 वाहनों का किया चालान

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 213 वाहनों का किया चालान

नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारिणयां ने पिछले दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवरलोड डंपर और हाईवा को माना है। ऐसे में उन्होंने इस क्षेत्र में दौडऩे वाले सभी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। इस पर सभी थाना क्षेत्र की पुलिस ने धड़ाधड़ चालान काटना शुरू किया तो चालकों में हडकंप मच गया।


पुलिस ने एक ही दिन में 213 ओवरलोड वाहनों का चालान काट दिया। हालांकि इससे पूर्व पुलिस ने चालकों और वाहन मालिकों से क्षमता तक ही वाहन में माल भरने की समझाइश की थी। पुलिस ने भरोसा भी दिलाया था कि दस्तावेज पूरे होने और अंडरलोड होने पर वाहनों को कहीं नहीं रोका जाएगा। फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि समझाइश और चालान के बाद भी ओवरलोड वाहन मिलने पर जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन चलाने से जहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, वहीं सड़क भी टूटती है। वाहन के ब्रेक व स्टीयरिंग फेल होना आम बात है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो