script

हरियाणा के गृहमंत्री विज ने सिद्धू के लिए कहा, स्थाई तौर पर मौन व्रत रखें तो इससे देश और कांग्रेस को मिलेगी शांति

locationगुडगाँवPublished: Oct 09, 2021 08:33:15 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

यूपी सरकार करेगी निष्पक्ष कार्रवाइ किसानों से धैर्य रखने का आह्वान

हरियाणा के गृहमंत्री विज ने सिद्धू के लिए कहा, स्थाई तौर पर मौन व्रत रखें तो इससे देश और कांग्रेस को मिलेगी शांति

हरियाणा के गृहमंत्री विज ने सिद्धू के लिए कहा, स्थाई तौर पर मौन व्रत रखें तो इससे देश और कांग्रेस को मिलेगी शांति

चंड़ीगढ़. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के मौन व्रत पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिद्धू यदि स्थाई तौर पर मौन व्रत रखें तो इससे देश व कांग्रेस को शांति मिलेगी। विज ने कांग्रेस को डूबता जहाज करार देते हुए लखीमपुर खीरी मामले में किसान नेताओं को भी धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने हरियाणा के किसानों को समझदार बताते हुए पराली न जलाने की भी सलाह दी है।

असल में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक मौन व्रत पर बैठ गए है। इस पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निशाना साधते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में प्रशासन अपनी कार्रवाई में लगा हुआ नवजोत सिंह सिद्धू अगर स्थाई रूप से मौन व्रत रख लें तो इससे कांग्रेस ओर देश दोनों को शांति मिलेगी।

 

कांग्रेस की नय्या डूबने वाली
पंजाब के सीएम चन्नी द्वारा पंजाब में कांग्रेस को डूबोने वाले बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने निशाना साधते हुए कहा कि जब कोई जहाज डूबता है तो वो लडख़ड़ाने लगता है। कांग्रेस का हाल कुछ ऐसा ही है, यह इसी ओर इशारा है कि कांग्रेस की नय्या डूबने वाली है।

 

लखीमपुर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही सरकार
लखीमपुर खीरी मामलें में गिरफ्तारी न होने से खफा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 18 अक्टूबर को रेल रोको प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। इसपर गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी घटना पर उत्तरप्रदेश सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने किसानों से इस मामले में धैर्य रखने का आह्वान किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो