scriptफेम इंडिया की टॉप-50 सूची में शामिल हुए रेवाड़ी के यशेन्द्र सिंह | Yeshendra Singh Of Rewari Joins Top-50 List Of Fame India | Patrika News

फेम इंडिया की टॉप-50 सूची में शामिल हुए रेवाड़ी के यशेन्द्र सिंह

locationगुडगाँवPublished: Jun 04, 2020 12:25:19 am

Submitted by:

Devkumar Singodiya

सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, पॉलिटिशियन्स, जर्नलिस्ट और प्रबुद्घजनों की राय की शामिल

रेवाड़ी. डीसी यशेन्द्र सिंह को अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, शानदार गवर्नेंस, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, गंभीरता व व्यवहार कुशलता और जवाबदेह कार्यशैली जैसे मुख्य बिंदुओं पर किए गए फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे 2020 में देश के सर्वाधिक 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

हरियाणा कैडर 2011 बैच के आईएएस अधिकारी यशेन्द्र सिंह की पहचान फैसला लेने की त्वरित क्षमता, शानदार गवर्नेंस और जवाबदेह कार्यशैली के ब्यूरोक्रेट के तौर पर होती है। यशेन्द्र सिंह वर्तमान में उपायुक्त रेवाड़ी के पदभार के अलावा निदेशक, कला एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रबुद्घजनों की राय से मिला विशिष्ट स्थान

फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर देश भर के 724 जिलों के सभी डीएम/डीसी को स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 केटेगरी में बांटा। इसमें राज्य, जिले की जनसंख्या, क्षेत्रफल और विकास आदि का ध्यान रखा गया। फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्घजनों की राय और ग्रांउड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 50 लोकप्रिय कलक्टरों का चयन किया गया, जो अपनी उत्कृष्टïता के कारण विशिष्टï स्थान रखते हैं। इस सर्वे में राज्य के वरिष्ठï ब्यूरोक्रेट्स, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व समाज के अन्य प्रबुद्घजनों की राय शामिल की गई।

दस तय मानदंडों पर उतरे खरे

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का सर्वे शानदार गवर्नेस, दूरदर्शिता, जवाबदेह, गंभीरता, उत्कृष्टï सोच, व्यवहार कुशलता और त्वरित फैसला लेने की क्षमता आदि दस मानदंडों पर किया गया। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट सर्वे के विभिन्न केटेगरी में प्रमुख स्थान पर आए 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की सूची में रेवाड़ी के उपायुक्त यशेन्द्र सिंह का चयन किया गया। पिछले वर्ष डीसी यशेन्द्र सिंह की कार्यशैली की बदौलत रेवाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण स्वच्छता अवार्ड-2019 मिला था।

रेवाड़ी के विकास में सभी के सहयोग का आह्वान

जिले का विकास मेरी प्राथमिकताओं में है और यह सभी के सहयोग से संभव हो पा रहा है। सूची में शामिल होने का श्रेय पूरे जिलेवासियों को है। सभी कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए पूरी ताकत लगा दें। सरकार की विकास परियोजनाओं और जनहितैषी नीतियों के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करते रहें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो