scriptअसम: 2 दर्जन से अधिक हुए coronavirus पॉजिटिव, जानकारी नहीं देने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार | 25 Coronavirus Positive Cases Reported In Assam | Patrika News

असम: 2 दर्जन से अधिक हुए coronavirus पॉजिटिव, जानकारी नहीं देने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

locationगुवाहाटीPublished: Apr 04, 2020 06:01:43 pm

Submitted by:

Prateek

मंत्री ने कहा कि अब तक निजामुद्दीन गए काफी लोग सामने नहीं आए हैं, अब राज्य सरकार सख्ती से पुलिस की सहायता लेगी…

असम: 2 दर्जन से अधिक हुए coronavirus पॉजिटिव, जानकारी नहीं देने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

असम: 2 दर्जन से अधिक हुए coronavirus पॉजिटिव, जानकारी नहीं देने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। इनमें से गुवाहाटी के एक व्यक्ति को छोड़कर 24 का निजामुद्दीन कनेक्शन है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी है।


उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है वह दिल्ली से 1 मार्च के लौट आया था। इसलिए आशंका है कि वह निजामुद्दीन से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ होगा। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए 111 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन किया गया है। डॉ.शर्मा ने कहा कि अब तक कुल 1508 नमूने टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 25 पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। निजामुद्दीन कनेक्शन के 812 लोगों के टेस्ट हुए थे। इसमें से 24 पॉजीटिव पाए गए हैं।


मंत्री ने कहा कि अब तक निजामुद्दीन गए काफी लोग सामने नहीं आए हैं। मैं पिछले तीन दिनों से ऐसे लोगों को परीक्षण के लिए आगे आने को कह रहा हूं। लेकिन अब तक अनेक नहीं आए हैं। अब राज्य सरकार सख्ती से पुलिस की सहायता लेगी। मंत्री ने कहा कि वे खुद जाकर रोगियों से मिल रहे हैं। उन्हें दिया जा रहा खाना घर के खाने से बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में इलाज और खाने को लेकर चल रही अफवाहों पर मंत्री ने कहा कि इनका वीडियो भी किया जा रहा है।राज्य के स्वास्थ्य राज्य मंत्री पीयूष हजारिका तो खुद उस खाने को खाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।


मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से राज्य की बिगड़ती आर्थिक हालत के चलते राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन से 10-20 प्रतिशत काटने की योजना थी। लेकिन बिहू के मद्देनजर इसे काटने का फैसला इस बार रद्द कर दिया गया है। नौ अप्रैल को पूरा वेतन दिया जाएगा। पर आगे क्या होगा यह बताना मुश्किल है। उन्होंने राज्य के कर्मचारियों से कहा कि वे अपने आस-पास के पांच गरीब परिवार के व्यक्तियों को खाने की सामग्री प्रदान करें। यह स्वेच्छा से करने का अनुरोध किया गया है। डॉ.शर्मा ने कहा कि राज्य में पांच कोरोना वायरस अस्थाई अस्पतालों को बनाने का कार्य जल्द ही शुरु हो जाएगा। अगले दो-ढाई महीने में पूरा भी हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो