scriptअसम में इस बार आम चुनाव में हुआ 81.52 प्रतिशत मतदान, जानिए किस सीट पर हुई कितनी वोटिंग | 81.52 percent polling in general election 2019 in Assam | Patrika News

असम में इस बार आम चुनाव में हुआ 81.52 प्रतिशत मतदान, जानिए किस सीट पर हुई कितनी वोटिंग

locationगुवाहाटीPublished: Apr 24, 2019 09:37:41 pm

Submitted by:

Prateek

सबसे अधिक धुबड़ी में 90.66 मतदान…
 

file photo

file photo

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): असम में तीन चरणों में 14 सीटों के लिए हुए मतदान का औसत प्रतिशत 81.52 रिकॉर्ड किया गया। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार तेजपुर संसदीय सीट पर 79.14 प्रतिशत, कलियाबर संसदीय सीट पर 82.09 प्रतिशत, जोरहाट संसदीय सीट पर 77.49 प्रतिशत, डिब्रुगढ़ संसदीय सीट पर 77.26 प्रतिशत, लखीमपुर संसदीय सीट पर 75.05 प्रतिशत, करीमगंज संसदीय सीट पर 79.08 प्रतिशत, सिलचर संसदीय सीट पर 79.40 प्रतिशत, स्वशासी जिला परिषद सीट पर 77.47 प्रतिशत, मंगलदै संसदीय सीट पर 83.60 प्रतिशत, नगांव संसदीय सीट पर 81.20 प्रतिशत, धुबड़ी संसदीय सीट पर 90.66 प्रतिशत, कोकराझाड़ संसदीय सीट पर 83.16 प्रतिशत, बरपेटा संसदीय सीट पर 86.60 प्रतिशत और गुवाहाटी संसदीय सीट पर 80.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। वर्ष 2014 के चुनाव में 79.09 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। इस बार इसमें लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।


पिछली बार तेजपुर संसदीय सीट पर 77.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें इस बार लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कलियाबर संसदीय सीट पर 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। कलियाबर संसदीय सीट पर भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। जोरहाट संसदीय सीट पर 75.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिब्रुगढ़ संसदीय सीट पर 79.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछली बार की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत कम है। लखीमपुर संसदीय सीट पर 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। लखीमपुर में भी इस बार लगभग 2 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। करीमगंज संसदीय सीट पर पिछली बार 76.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। करीमगंज में इस बार लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सिलचर संसदीय सीट पर पिछली बार 75.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं स्वशासी जिला परिषद सीट पर 77.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। मंगलदै संसदीय सीट पर 81.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नगांव संसदीय सीट पर पिछली बार 80.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें लगभग 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। धुबड़ी संसदीय सीट पर पिछली बार 88.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कोकराझाड़ संसदीय सीट पर पिछली बार 81.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बरपेटा संसदीय सीट पर पिछली बार 84.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गुवाहाटी संसदीय सीट पर पिछली बार 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इसमें लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो