गुवाहाटी

Malaria Free: जल्द मलेरिया मुक्त होगा अरूणाचल प्रदेश, 2 साल में एक भी मृत्यु नहीं

Malaria Free: भारत का उत्तरपूर्वी राज्य अरूणाचल प्रदेश अब जल्द मलेरिया मुक्त होने जा रहा है। राज्य में साल 2017 से अब तक इस बीमारी की वजह से एक भी मृत्यु होने का केस सामने नहीं आया है।

गुवाहाटीJul 29, 2019 / 06:49 pm

Yogendra Yogi

Malaria

Malaria Free: ईटानगर ( Itanagar ), भारत का उत्तरपूर्वी राज्य ( North East ) अरूणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) अब जल्द मलेरिया मुक्त होने जा रहा है। राज्य में साल 2017 से अब तक इस बीमारी की वजह से एक भी मृत्यु ( No Death ) होने का केस सामने नहीं आया है। हालांकि 2014 में मलेरिया से पीडि़त होने वाले लोगों का आंकड़ा 6080 था, जो अब 2019 में घटकर महज 108 रह गया है।
एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि राज्य में पिछले 2 सालों के दौरान मलेरिया से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। हालांकि इससे पॉजीटिव कुछ लोग ( Positive Cases ) हुए जरूर हुए हैं। अरूणाचल प्रदेश में मलेरिया को लेकर नेशनल विक्टर बर्नी डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत थ्री—डे स्टेट लेवल रिव्यू करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की गई है।
नई चुनौती जापानी बुखार
राज्य की सरकार ने यह निश्चय किया है कि यहां से मलेरिया को 2025 तक पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा। राज्य सरकार ने अपना यह टारगेट केंद्र सरकार के टारगेट से पांच साल पहले करने का रखा है। हालांकि यहां पर जापानी बुखार ( Japanese Encephalitis ) के 44 केस सामने आए हैं जिनमें से 38 अकले पूर्वी सियांग जिले से हैं।
देश में मलेरिया रोगी घटे
विश्व में मलेरिया के मामले में भारत का तीसरा स्थान है। देश में वर्ष २०१७ में मलेरिया के ३० लाख मामले सामने आए थे। विश्व के करीब ७० प्रतिशत मलेरिया रोगी भारत और अफ्रीका के दस देशों में हैं। देश में मलेरिया नियंत्रण के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मलेरिया पर जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष २०१७ में भारत में ३ लाख रोगियों की कमी ( Three Lakhs Decrease ) आई है। देश में वर्ष २०१७ में मलेरिया उन्मूलन के लिए पांच वर्षीय राष्ट्रीय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
मालदीव के बाद श्रीलंका मलेरिया मुक्त
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने श्री लंका को वर्ष २०१६ में मलेरिया मुक्त घोषित कर और इसे जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि करार दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में मालदीव के बाद मलेरिया मुक्त घोषित किया जाने वाला श्री लंका दूसरा देश है।

Home / Guwahati / Malaria Free: जल्द मलेरिया मुक्त होगा अरूणाचल प्रदेश, 2 साल में एक भी मृत्यु नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.