scriptदबे पांव असम की ओर बढ़ रहा संकट, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क | Assam going to face JMB problem | Patrika News

दबे पांव असम की ओर बढ़ रहा संकट, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

locationगुवाहाटीPublished: Aug 05, 2019 10:14:46 pm

Submitted by:

Nitin Bhal

Assam: असम में हाल ही में कई जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश ( जेएमबी ) के सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। इससे असम में जेएमबी की बढ़ी हुई गतिविधियों की बात सामने आई है। इसके अलावा राज्य

Assam going to face JMB problem

दबे पांव असम की ओर बढ़ रहा संकट, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क

गुवाहाटी (राजीव कुमार) . असम ( Assam ) में हाल ही में कई जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश ( JMB ) के सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। इससे असम में जेएमबी की बढ़ी हुई गतिविधियों की बात सामने आई है। इसके अलावा राज्य में विदेशी अंशदान नियामक कानून का उल्लंघन कर रकम लाए जाने की बात भी सामने आई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राज्य में जेएमबी के गतिविधियां 2014 में देखने को मिली थीं। जब पश्चिम बंगाल के बद्र्धमान में बम विस्फोट हुआ था। तब से असम में जेएमबी के कम से कम 60 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें निचले असम से गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में असम के बरपेटा जिले से सात जेएमबी सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक के पास से हथियार बरामद हुए थे। इसने अपना ज्यादातर समय पश्चिम बंगाल के मालदा में बिताया था। उसने 2014 के बाद से ही यहां रहना शुरू किया था। उस वक्त से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। अब गुप्त सूचना के आधार पर तब गिरफ्तार किया गया जब वह घर आया था।
सीमा पार शक्तिशाली नेटवर्क

Assam going to face JMB problem

सूत्रों के अनुसार भारत सरकार ने इस सूचना के बाद कि बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के दस किमी के अंदर जेएमबी ने शक्तिशाली नेटवर्क स्थापित किया है, जेएमबी पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इनके खुली भारत-बांग्लादेश सीमा से असम में प्रवेश करने की संभावना है। जेएमबी के सदस्य इस्लामिक राज्यों के साथ संपर्क में हैं। जेएमबी का एक धड़े को अब नियो जेएमबी के नाम से जाना जाता है। यह आइएस विंग के रूप में कार्य करता है। भारतीय उपमहाद्वीप में सक्रिय अल कायदा का मुख्य बेस बांग्लादेश में हैं। असम-पश्चिम बंगाल से सटी बांग्लादेश की सीमा से ये भारत में प्रवेश कर सकते हैं।

एनआरसी को देखते अस्थिरता फैलाने की साजिश

Assam going to face JMB problem

जैस-जैसे राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम प्रकाशन की तिथि नजदीक रही है वैसे-वैसे राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश हो रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों स्थिति पर पूरी निगरानी रख रही है। राज्य के एक मदरसा को मध्य पूर्व से हवाला के जरिए रकम आई है। कुवैत से इस मदरसा को 8.45 लाख आए हैं। पिछले कुछ समय से इस मदरसा के लिए हवाला के जरिए दो करोड़ रुपए आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही है कि रकम का इस्तेमाल मदरसा के लिए किया गया या अन्य काम के लिए किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो