scriptत्रिपुराः निकाय चुनाव की 67 सीटों में से 66 पर भाजपा का कब्जा | bjp won 66 seats in tripura body election | Patrika News

त्रिपुराः निकाय चुनाव की 67 सीटों में से 66 पर भाजपा का कब्जा

locationगुवाहाटीPublished: Dec 28, 2018 09:53:08 pm

Submitted by:

Prateek

विपक्षी दलों ने शनिवार को चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधलियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ रैली करने की घोषणा की है…

सुवालाल जांगू की रिपोर्ट…

(अगरतला): त्रिपुरा के 14 शहरी निकायों की 67 सीटों के उपचुनावों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को परिणाम आ गए, जिसके मुताबिक 67 में से 66 सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा को व विपक्षी सीपीआई-एम को एकमात्र सीट पर जीत मिली हैं। कुल 158 सीटों में से 91 सीटों को पहले ही भाजपा ने निर्विरोध जीत लिया है। इससे पहले अक्टूबर माह में पंचायत निकायों की 130 सीटों के लिए उपचुनावों हुए थे, इन में से 113 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। आरोप है कि नामांकन पत्र दाखिल करने के समय ही सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र जमा करने नहीं देने दिया। इसके बाद विपक्षी दलों के प्रत्याशियों ने 30 सीटों पर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

 

गुरुवार को इन 67 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके बाद कांग्रेस व सीपीआई-एम ने 50 फीसदी सीटों पर पुन:मतदान कराने की मांग की थी, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने इस मांग को खारिज कर दिया। शुक्रवार चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों ने शनिवार को चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधलियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन के साथ रैली करने की घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो