संतो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह
गुवाहाटीPublished: Nov 08, 2023 04:51:23 pm
कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह को संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अलग-अलग धाराओं के तहत राजधानी दिसपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।


संतो के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार हुए कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह
कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह को संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अलग-अलग धाराओं के तहत राजधानी दिसपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह की गिरफ्तारी मामले में डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि दिसपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295(ए)/153ए(1)(बी)/505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुष्टि की है कि पुजारियों, नामघरिया और संतों के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
मोल्लाह के खिलाफ एफआईआर को लेकर आई खबरों के अनुसार, कांग्रेस विधायक पर जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण भाषण देने का आरोप लगाया गया है। बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। विधायक पर धार्मिक वैमनस्यता और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। बयान से सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका भी जाहिर की गई है।
मालूम हो कि असम के धेमाजी जिले में नामघरिया गांव है। यहां रहने वाले लोगों को नामघरिया कहा जाता है। नामघरिया वैष्णव पद्धति से उपासना वाले धार्मिक जगहों की देखभाल करते हैं। असम पुलिस ने बताया कि अपमानजनक टिप्पणी का मामला बीते चार नवंबर का है। कथित तौर पर कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पुजारी, नामघरिया और संतों को लेकर विवादित बयान दिया।