scriptअसम में जारी है विपदाओं का कहर, अब 7 जिलों में बाढ़ | Disasters continue to wreak havoc in Assam, now flood in 7 districts | Patrika News

असम में जारी है विपदाओं का कहर, अब 7 जिलों में बाढ़

locationगुवाहाटीPublished: May 26, 2020 10:24:23 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

(Assam News ) पहले कोरोना फिर स्वाइन फीवर (Swine fever ) और अब बाढ़ के हालात। असम एक के बाद एक इन विपदाओं से जूझ रहा है। असम में बाढ़ का ( Flood in Assam ) कहर अधिक बढ़ रहा है। राज्य के सात जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इन जिलों में उत्तर लखीमपुर, धेमाजी, डिबू्रगढ़, दरंग, नलबाड़ी, तिनसुकिया और ग्वालपाड़ा शामिल हैं।

असम में जारी है विपदाओं का कहर, अब 7 जिलों में बाढ़

असम में जारी है विपदाओं का कहर, अब 7 जिलों में बाढ़

गुवाहाटी(असम)राजीव कुमार: (Assam News ) पहले कोरोना फिर स्वाइन फीवर (Swine fever ) और अब बाढ़ के हालात। असम एक के बाद एक इन विपदाओं से जूझ रहा है। असम में बाढ़ का ( Flood in Assam ) कहर दिन प्रतिदिन अधिक बढ़ रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शाम को जारी की गयी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सात जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इन जिलों में उत्तर लखीमपुर, धेमाजी, डिबू्रगढ़, दरंग, नलबाड़ी, तिनसुकिया और ग्वालपाड़ा शामिल हैं।

लाखों बाढ़ प्रभावित

इन सात जिलों के 17 राजस्व सर्किल के 229 गांव बाढ़ की चपेट में आये हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 1,94,916 है। बाढ़ से छह जिलों में 1007 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। प्राधिकरण के अनुसार लखीमपुर में दो, धेमाजी 19, डिबू्रगढ़ में 6, दरंग में 17, नलबाड़ी में 26, तिनसुकिया में 19और ग्वालपाड़ा में 140 गांव प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों में सबसे ज्यादा ग्वालपाड़ा में 1,68,196 लोग बाढ़ की चपेट में आये हैं।

35 राहत शिविर बनाए

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए ग्वालपाड़ा में 28 राहत शिविर स्थापित किये गये हैं। इनमें 8971 प्रभावित लोग रह रहे हैं। अभी तक किसी तरह की बाढ़ दुर्घटना का समाचार नहीं है। ग्वालपाड़ा में राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। चार नावों की मदद से चार सौ लोगों को बाहर निकाला गया है।

कोरोना के बीच प्रशासन व लोगों की मुसीबतें बढ़ी

कोरोना के चलते देश के अन्य हिस्सों में रह रहे लोगों के वापस लौटने से सरकार और प्रशासन को इनके नमूने संग्रहित करने के साथ ही जबतक नतीजे नहीं आ जाते तब तक अपने क्वारंटाइन केंद्रों में क्वारंटाइन कर रख रहे हैं। यहां की व्यवस्थाएं सुचारु रुप से चलाने के साथ ही बाढ़ से प्रभावित जिलों में प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों का भी ख्याल रखना पड़ रहा है। अब तक राज्य में 597 कोरोना के मरीज सामने आए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो