गुवाहाटी

असम विस में भाजपा व कांग्रेस विधायक ने पाक के साथ युद्ध का प्रस्ताव पारित करने का किया अनुरोध

अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस पर कहा कि यह यहां चर्चा करने का विषय नहीं है…

गुवाहाटीFeb 18, 2019 / 09:43 pm

Prateek

file photo

राजीव कुमार की रिपोर्ट…

(गुवाहाटी): असम विधानसभा में सोमवार को भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने पाकिस्तान के साथ युद्ध करने का प्रस्ताव पारित करने का अनुरोध किया। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान भाजपा के विधायक मृणाल सैकिया ने गोलाघाट जिले के एक युवक के गुजरात में काम करने के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा ले जाये जाने का मामला उठाया। उसी दौरान उन्होंने कहा कि 14 फरवरी के बाद पाकिस्तान के साथ संबंध और खराब हुए हैं। एक तरह से गैर आधिकारिक युद्ध चल रहा है। इसलिए विधानसभा में पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए प्रस्ताव पारित करना चाहिए।


कांग्रेस के विधायक आब्दुल खालेक ने कहा कि हमारा इसमें पूर्ण समर्थन है। अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने इस पर कहा कि यह यहां चर्चा करने का विषय नहीं है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी ने गोलाघाट के युवक पर कहा कि प्रदेश सरकार इस बात से अवगत है कि राज्य के गोलाघाट जिले के एक युवक समेत कुछ भारतीयों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने हिरासत में लिया हुआ है। ये लोग भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक जहाज में काम कर रहे थे। पटवारी ने कहा कि संपर्क करने पर पीड़ित के पिता प्रदीप सैकिया ने खुलासा किया कि गोलाघाट जिले के नबाग्राम गांव के रहने वाले लगभग 33 साल के सीमांत सैकिया को पाकिस्तान के अधिकारियों ने पिछले साल 28 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। सैकिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो सूचना प्राप्त है उसके अनुसार उन्हें पाकिस्तान की लांधी जेल में रखा गया है।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.