scriptMore than four lakh people affected by floods in Assam | Assam-असम में बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित | Patrika News

Assam-असम में बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

locationगुवाहाटीPublished: Aug 31, 2023 11:31:09 pm

Submitted by:

Krishna Das Parth

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बृहस्पतिवार तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर उफान पर है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

Assam-असम में बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित
Assam-असम में बाढ़ से चार लाख से अधिक लोग प्रभावित
-हालात और बिगड़े

गुवाहाटी . असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बृहस्पतिवार तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर उफान पर है। बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। गोलाघाट जिले में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति बह गया, जिससे इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
ब्रह्मपुत्र और अन्य प्रमुख नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण राज्य के 22 जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, माजुली सबसे गंभीर रूप से प्रभावित जिला है, जहां 65,035 लोग ताजा बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद गोलपारा और मोरीगांव जिलों में बाढ़ का असर दिख रहा है। कुल 1,308 लोगों ने 153 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि जिला प्रशासन 150 नामित केंद्रों के माध्यम से राहत वितरित कर रहा है। वन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, ओरंग नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व के 44 कैंपग्राउंड में से 13 और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में 10 कैंपर जलमग्न हो गए हैं। दरांग, धुबरी, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप मेट्रो, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव और उदलगुरी जिलों में 33 सडक़ें क्षतिग्रस्त हो गईं। दरांग में एक तटबंध टूट गया है, जबकि उदलगुरी में दूसरा नष्ट हो गया है। बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, माजुली, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर कटाव हुआ।
---------
निर्वाचन आयोग ने परिसीमन के बाद मतदाता सूची की समीक्षा करने का दिया निर्देश
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.