गुवाहाटी

North East: वीजा के लिए अब सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा खत्म होगी

North East: गुवहाटी, उत्तरपूर्वी राज्य ( North East ) के लोगों को अब वीजा ( Visa ) लेने के लिए हजारों रूपए खर्च करके सैकड़ों किलोमीटर दूर ( Long Distacne ) नहीं जाना पड़ेगा। अभी कोलकाता जाना पड़ता है। प्रत्येक राज्य में एक वीजा भवन खोला जाएगा।

गुवाहाटीJul 30, 2019 / 05:54 pm

Yogendra Yogi

Kolkatta Passport office

North East: गुवहाटी: उत्तरपूर्वी राज्य ( North East ) के लोगों को अब वीजा ( Visa ) लेने के लिए लंबी यात्रा ( Long Distacne ) करके कोलकाता ( Kolkatta ) नहीं जाना पड़ेगा। इन राज्य के लोगों को अब वीजा के लिए अब इस कष्टदायी यात्रा से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए इस क्षेत्र के प्रत्येक राज्य में एक वीजा भवन खोला जाएगा। केंद्रीय विदेशी मामलात मंत्री वी मुरलीधरन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इन राज्यों की वीजा की समस्या का जल्द समाधान ( Problem Solve) किया जाएगा।

मुरलीधरन ने यह घोषणा अपनी शिलोंग यात्रा के दौरान की है। उन्होंने विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के मौके पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर एक चेरी का पौधा भी लगाया तथा यह खुशखबरी भी दी। इस समय इस क्षेत्र में केवल भूटान और बांग्लादेश के वीजा लेने की ही सुविधा है। लेकिन अन्य देशों के लिए भी वीजा यहीं से मिलने लगेगा। केंद्र सरकार की ओर से इस क्षेत्र के प्रत्येक राज्य में एक विदेश भवन खोले जाने की योजना है।

 

Hindi News / Guwahati / North East: वीजा के लिए अब सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा खत्म होगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.