scriptभारत और थाईलैंड आर्मी के बीच मैत्री अभ्यास जारी | practice between India and Thailand Army continues | Patrika News

भारत और थाईलैंड आर्मी के बीच मैत्री अभ्यास जारी

locationगुवाहाटीPublished: Sep 22, 2019 05:55:30 pm

Submitted by:

SHASHANK PATHAK

Indian Army इस समय भारत और थाईलैंड की आर्मी के बीच अभ्यास मैत्री 2019 किया जा रहा है। ये दोनों सेनाओं के बीच का साझा अभ्यास है।

Indian Army

Indian Army

नई दिल्ली।
इस समय भारत और थाईलैंड की आर्मी के बीच अभ्यास मैत्री 2019 किया जा रहा है। ये दोनों सेनाओं के बीच का साझा अभ्यास है जो कि मेघालय में हो रहा है। दोनों देशों के बीच ये 12वीं बार अभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान सर्वाइवल टेक्निक्स के बारे में भी जानकारी साझा की जा रही है।
सर्वाइवल टेक्निक्स आदि का अभ्यास जारी

पिछले 6 दिनों में भारत और थाईलैंड की सेना ने इस साझा युद्धाभ्यास में जंगल सर्वाइवल टेक्निक्स,काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन विषम परिस्थिति में जंगल में रहना आदि का अभ्यास जारी है। इसके साथ ही आतंकियों के ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त करना और दोनों सेनाओं के बीच सामंजस्य बिठाना अहम है।
सेनाएं साझा करेंगी अपने अनुभव

मेघालय में यह अभ्यास अभी जारी है। इस दौरान भारत और थाइलैंड की सेनाएं अलग-अलग प्रकार से अपने अनुभवों को साझा करेंगी और इसमें अन्य प्रकार की युद्धक प्रक्रियाएं शामिल होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो