scriptविधायक व दस अन्य की हत्या के मामले में NSCN-IM का स्वयंभू लेफ्टिनेंट गिरफ्तार | self-styled Lieutenant of NSCN-IM arrested | Patrika News

विधायक व दस अन्य की हत्या के मामले में NSCN-IM का स्वयंभू लेफ्टिनेंट गिरफ्तार

locationगुवाहाटीPublished: Aug 17, 2019 12:01:15 am

Submitted by:

Nitin Bhal

NORTH EAST: एनआइए ( NIA ) ने विधायक तिरोंग अबोह व 10 अन्य की हत्या के संबंध में यांग्ते जोसाहम को लोंगडिंग अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जोसाहम…

self-styled Lieutenant of NSCN-IM arrested

File photo of Tirong Aboh

इटानगर. एनआइए ( NIA ) ने विधायक तिरोंग अबोह व 10 अन्य की हत्या के संबंध में यांग्ते जोसाहम को लोंगडिंग अरुणाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जोसाहम नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल और नगालैंड इशाक-मुइवाह ( NSCN-IM ) का स्वयंभू लेफ्टिनेंट है। पूछताछ जारी है। बता दें कि इसी वर्ष 21 मई को अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में ताबड़तोड़ गोलीबारी करके खोनसा पश्चिम सीट से विधायक तिरोंग अबोह (41) और 10 अन्य की हत्या कर दी। मारे गए लोगों में विधायक के पुत्र समेत उनके चार परिजन भी शामिल थे।

अबोह 2014 में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के टिकट पर खोनसा पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए थे। इस बार प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा की अध्यक्षता वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) से प्रत्याशी थे। अबोह अपने परिवार के सदस्यों, तीन पुलिसकर्मियों और एक पोलिंग एजेंट के साथ असम में डिब्रूगढ़ से अपने विधानसभा क्षेत्र जा रहे थे। 21 मई को सुबह 11.30 बजे तिरप जिले में 12 माइल इलाके के निकट संदिग्ध एनएससीएन-आइएम उग्रवादियों ने उनके काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी।

https://twitter.com/ANI/status/1162410303897952257?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो