scriptअसम सरकार को बड़ा झटका, नागरिकता संशोधन बिल से नाराज अगप के तीन मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा | Three AGP ministers resign in assam | Patrika News

असम सरकार को बड़ा झटका, नागरिकता संशोधन बिल से नाराज अगप के तीन मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

locationगुवाहाटीPublished: Jan 09, 2019 08:18:51 pm

Submitted by:

Prateek

अगप ने राज्य की भाजपानीत सरकार से अलग होने का एलान कर दिया…

cm file photo

cm file photo

राजीव कुमार की रिपोर्ट…

(गुवाहाटी): असम गण परिषद(अगप) के तीन मंत्रियों ने बुधवार को असम मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। असम सचिवालय में शाम तीन मंत्री एक साथ मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मिले और उन्हे अपना इस्तीफा सौंपा दिया। लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश होने के एक दिन पहले वे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। राजनाथ सिंह ने जब स्पष्ट कर दिया कि विधेयक लोकसभा में पेश होने के साथ ही पारित किया जाएगा, तो अगप ने राज्य की भाजपानीत सरकार से अलग होने का एलान कर दिया।


निभाया जनता से किया वादा—अतुल बोरा

बुधवार को तीनों मंत्री अतुल बोरा, केशव महंत और फणिभूषण चौधरी ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही विभिन्न निगम-निकायों के अध्यक्ष पदों से भी अगप के नेताओं ने इस्तीफा दिया है। मंत्री पद त्याग करने के बाद अगप अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा कि असम की जनता से किए गए वायदे के अनुसार हमने इस्तीफा दे दिया है। राज्य में विधेयक के खिलाफ जोरदार विरोध हो रहा है। हम जनता के साथ होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो