scriptपूर्वोत्तर में पहले चरण में लोकसभा की 14 सीटों के साथ सिक्किम और अरुणाचल की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान | voting on 11 april on 14 lok sabha seats of north east india | Patrika News

पूर्वोत्तर में पहले चरण में लोकसभा की 14 सीटों के साथ सिक्किम और अरुणाचल की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान

locationगुवाहाटीPublished: Apr 10, 2019 10:14:43 pm

Submitted by:

Prateek

पूर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव क्षेत्रीयवाद और क्षेत्रीय हितों के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं…

file

file

आइज़ोल,सुवालाल जांगु: आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान होना है। पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो यहां लोकसभा की 14 सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। वहीं सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की क्रमश 32 और 57 विधानसभा सीटों पर भी आज ही होगा। हालांकि अरुणाचल की 3 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान नहीं होगा क्योंकि इस सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।


लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश की 2, मिज़ोरम की 2 में से एक, मेघालय की 2, नागालैंड और सिक्किम की एकमात्र सीट, आसाम की 5 सीटों, मणिपुर और त्रिपुरा की 1-1 लोकसभा सीट पर मतदान होगा।

मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा और मिज़ोरम बीजेपी ने सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। नागालैंड में बीजेपी ने सत्तारूढ़ एनडीपीपी के उम्मीदवार को समर्थन दिया हैं। वर्तमान में पूर्वोत्तर की 25 में से 8 सीटें भाजपा के पास है तो कांग्रेस के पास भी 8 सीटें हैं। कांग्रेस ने असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ़ के साथ अघोषित चुनावी गठबंधन किया हैं। मौजूदा लोकसभा में एआईयूडीएफ़ और कांग्रेस के 3-3 सदस्य हैं। मिज़ोरम में कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ज़ेडपीएम) ने सत्तारूढ़ एमएनएफ़ के खिलाफ राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर साझा उम्मीदवार उतारा हैं।

 

 

वर्तमान में पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में से 4 में भाजपा की सरकार हैं। असम, मेघालय और मणिपुर में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी हैं तो नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नही हैं। अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर मुक़ाबला रोचक हैं जहां से मौजूदा बीजेपी के एमपी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को राज्य के कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नबम टुकी से कड़ी टक्कर मिल रही हैं। मेघालय की तूरा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा और सत्तारूढ़ एनपीपी की अगाथा संगमा के बीच कडा मुक़ाबला हैं। त्रिपुरा की पश्चिम लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा हैं और इस सीट पर सत्तारूढ़ बीजेपी, कॉंग्रेस, सीपीआईएम और टीएमसी के बीच बहुकोणीय मुक़ाबला हो रहा हैं। बाहरी-मणिपुर लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जाएंगे यह सीट एसटी के लिए सुरक्षित हैं इस सीट पर 9 लाख मतदाता हैं इस पर भी बहुकोणीय मुकाबला हैं। पूर्वोत्तर की 25 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस और बीजेपी के पास 8-8 सीट हैं।

 

पूर्वोत्तर में लोकसभा चुनाव क्षेत्रीयवाद और क्षेत्रीय हितों के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं। इन चुनावों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक-2016 सबसे बड़ा मुद्दा हैं। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शिक्षा के मुद्दे भी इस क्षेत्र प्रमुख तौर पर उभर कर सामने आए हैं।

 

बता दें कि मणिपुर और त्रिपुरा की 1-1 सीट और आसाम की 5 लोकसभा सीटों के लिए द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा। आसाम की अंतिम 4 सीटों के लिए मतदान तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होंगा। इस प्रकार मणिपुर और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों पर मतदान 2 चरणों में और आसाम में 3 चरणों में होंगे। इसके अलावा मिज़ोरम, नागालैंड और मेघालय की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान भी आज होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो