script

पहाड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,12 घायल,ग्रामीणों में दहशत

locationग्वालियरPublished: Mar 24, 2019 04:01:58 pm

Submitted by:

monu sahu

पहाड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,12 घायल,ग्रामीणों में दहशत

12 people injured

पहाड़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,12 घायल,ग्रामीणों में दहशत

ग्वालियर। शहर से सटे डबरा क्षेत्र के पहाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद गंभीर झगड़े मे तब्दील हो गया। इस दौरान लाठी-फरसें चले जिसमें दोनों पक्षों की ओर से 12 लोग घायल हुए है। जिसमें दो लोगों की हालात गंभीर बताई गई है। विवाद की वजह एक पक्ष के खेत में पानी भरने को लेकर हुआ। घटना पिछोर थाना क्षेत्र की है। खेत में पानी भरने के विवाद पर अमोल सिंह गुर्जर और अशोक सिंह के बीच झगड़ा हो गया। दोनों की फसलें गेहूं और चना आज कटने वाला था। खेत में पानी भरने से उनकी फसल को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें

चैत्र नवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय,पूरे होंगे बिगड़े काम और मिलेगी सफलता



जब इस बात का विरोध किया तो अशोक सिंह समेत केदारसिंह, नवलसिंह, श्रीकृष्ण, धर्मेन्द्र, सत्येन्द्र, राजेन्द्र, गजेन्द्र, सुनील और रामनिवास ने उन पर हमला बोल दिया। जिसमें अमोल सिंह स्वयं, वीरेन्द्र पुत्र अमोलसिंह, गंधर्वसिंह पुत्र अमोल, पवन पुत्र गंधर्व, गगन पुत्र वीरेन्द्र और सुरेन्द्र पुत्र रघुवर सिंह घायल हुए है।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने किया बड़ा बदलाव,इन दिग्गज नेताओं का काटा टिकट

दूसरे पक्ष के नवलसिंह, केदारसिंह, सत्येन्द्र, धर्मेन्द्र, गजेन्द्र और रामनिवास भी घायल हुए है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डबरा भेजा गया है जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो